- बेंगलुरु में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव नाले में फेंक दिया.
- युवक बिहार का रहने वाला था, 6 महीने पहले दोनों की शादी हुई थी.
- लेकिन पत्नी के अफेयर के शक में 10 अक्टूबर को झगड़ा हुआ और उसने पत्नी की हत्या कर दी.
बेंगलुरु में काम करने वाले बिहार के एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया. घटना के बाद वह इस तरह से रह रहा था, जैसे उसे किसी बात की जानकारी ही नहीं है. पुलिस को जब बेंगलुरु के गोपालपुरा स्थित एक नाले में महिला का शव मिला तो उसकी पहचान 25 साल की रुखसाना के रूप में हुई, जिसका पति 22 साल का मोहम्मद इरफाज था. पुलिस ने जानकारी जुटाकर जब मोहम्मद इरफाज से सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. उसने बताया कि पत्नी का उसे किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जहां गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी.
गुब्बारे बेचते वक्त हुआ प्यार
मोहम्मद इरफाज और रुखसाना दोनों बिहार के रहने वाले थे और लगभग एक साल पहले उनकी शादी हुई थी. हालांकि रुखसाना पहले से शादीशुदा थी, पहली शादी से उसे एक बच्चा भी था. लेकिन वह पहले पति से दूर रहती थी. उसकी इरफाज से यह दूसरी शादी थी. बताया जाता है कि बिहार में गुब्बारे बेचते समय दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, करीब छह महीने पहले वे बेंगलुरु आ गए थे. जहां इरफाज एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने लगा. रुखसाना भी काम करती थी, लेकिन दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
10 अक्टूबर को हुई घटना
इरफाज को शक था कि रुखसाना का किसी और के साथ अफेयर है, उसका आरोप था कि रुखसाना अक्सर फोन पर किसी से बात करती थी. 10 अक्टूबर को यह विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने एक पत्थर उठाकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया हत्या के बाद इरफाज ने शव को ठिकाने लगाने के लिए किसी अनजान व्यक्ति की मोटरसाइकिल का हैंडल लॉक तोड़ दिया. उसने शव को एक बैग में रखकर मोटरसाइकिल के हैंडल के बीच फंसा दिया और गाड़ी को धक्का देकर नाले तक ले गया, जहां उसने शव को फेंक दिया और वापस लौट आया.
ये वीडियो भी देखिए
13 अक्टूबर को मिला महिला का शव
13 अक्टूबर को पुलिस को गोपालपुरा के नाले में प्लास्टिक में लिपटा हुआ शव मिला, महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. शुरुआत में जांचकर्ताओं को कोई ठोस सुराग नहीं मिला और महिला की पहचान भी नहीं हो सकी. मगाडी रोड पुलिस ने 10 से ज्यादा टीमें बनाईं और घर-घर जाकर पूछताछ की, साथ ही लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाई. जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गोपालपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी लापता है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने इरफाज से पूछताछ की गई थी.
आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसकी पत्नी बिहार में अपने पैतृक स्थान पर लौट गई है और अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं कर रही है. पुलिस को शक हुआ और उन्होंने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया, जिसके दौरान उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली है.
ये भी पढ़ेंः शिवा की मौत कैसे हुई, 9 की शाम क्या हुआ.. श्रद्धा से पूछताछ के लिए पुलिस के सवाल तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं