पाकिस्तान (Pakistan) के सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को बड़ा जवाब दिया है. पाकिस्तान में पेशावर (Peshawar) की शिया मस्जिद (Shia Mosque) पर बड़ा आत्मघाती बम हमला (Suicide Bomb Attack) करने वाले आतंकियों को पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने ख़त्म कर दिया है. पाकिस्तान के सुरक्षाबलों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पेशावर की शिया मस्जिद पर हुए हमले के 'आका' और उसके दो साथियों को मार गिराया गया है. बताया जा रहा है कि पेशावर में सिख हकीम की हत्या में भी यह समूह शामिल था. बृहस्पतिवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई. पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में पिछले शुक्रवार को एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हुए थे. हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट-खुरासन ने ली थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद रोधी विभाग के जवानों, पुलिस और खुफिया एजेसियों ने मंगलवार रात जमरूद तहसील के गुरेजा इलाके में एक घर पर छापा मारा. उन्होंने कहा कि घर के अंदर मौजूद एक आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी.
समाचार पत्र 'द डॉन' की खबर में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि जवाबी कार्रवाई में कूचा रिसालदार मस्जिद पर हुए आत्मघाती बम हमले के 'आका' मोहम्मद तारिक उर्फ खालिद के साथ ही अब्दुल वाजिद और मुजफ्फर शाह नाम के आतंकवादी भी मारे गए.
अधिकारी ने कहा, ''जवाबी गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए, जबकि चार भागने में सफल रहे.''
पुलिस ने कहा कि आतंकवादी समूह पिछले साल सितंबर में सिख हकीम सरदार सतनाम सिंह की हत्या में भी शामिल था. सिंह की पेशावर के चारसद्दा रोड स्थित उनके क्लिनिक में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं