विज्ञापन

World Record: हैरी ब्रूक का तूफान! वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक ठोक कर रचा इतिहास, टॉप-5 में जानें कौन

हैरी ब्रूक वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ शिरकत करते हुए उन्होंने विशेष उपलब्धि हासिल की है. मुकाबले के दौरान उन्होंने केवल 114 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया.

World Record: हैरी ब्रूक का तूफान! वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक ठोक कर रचा इतिहास, टॉप-5 में जानें कौन
हैरी ब्रूक
@X

हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया है. वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि भारतीय टीम के वनडे कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ा है. गिल ने जारी साल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था. मगर हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे ट्राई सीरीज के एक मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ महज 114 गेंदों में दोहरा शतक जड़ते हुए यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के टॉप- 5 बल्लेबाज

114 गेंद - हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) - बनाम श्रीलंका - 2026
117 गेंद - शुभमन गिल (भारत) - बनाम वेस्टइंडीज - 2026
126 गेंद - ईशान किशन (भारत) - बनाम बांग्लादेश - 2022
128 गेंद - ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) - बनाम अफगानिस्तान - 2023
136 गेंद - पथुम निसांका (श्रीलंका) - बनाम अफगानिस्तान - 2024

वनडे में इंग्लैंड की तरफ से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बने ब्रूक

यहीं नहीं हैरी ब्रूक इंग्लैंड की तरफ से वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ा है. स्टोक्स ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में 182 रन बनाए थे. मगर आज ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में 202 रन बनाते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया है. 

वनडे में इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

202 रन - हैरी ब्रूक - बनाम श्रीलंका - रावलपिंडी - 2026
182 रन - बेन स्टोक्स - बनाम न्यूजीलैंड - द ओवल - 2023
180 रन - जेसन रॉय - बनाम ऑस्ट्रेलिया - मेलबर्न - 2018
171 रन - एलेक्स हेल्स - बनाम पाकिस्तान - ट्रेंट ब्रिज - 2016
नाबाद 167 रन - रॉबिन स्मिथ - बनाम ऑस्ट्रेलिया - एजबेस्टन - 1993

हैरी ब्रूक ने 116 गेंदों में बनाए 202 रन

मुकाबले के दौरान इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 116 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 174.13 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 21 चौके और 10 खूबसूरत छक्के देखने को मिले. ब्रूक को जनित लियानगे ने अपना शिकार बनाया. उनका शानदार कैच अराछिगे ने पकड़ा. 

429 रन बनाने में कामयाब रही इंग्लैंड

रावलपिंडी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवरों में 429/4 रन बनाने कामयाब रही. टीम के लिए जहां कैप्टन हैरी ब्रूक ने दोहरा शतक जड़ा. वहीं जो रूट (69), विल जैक्स (नाबाद 66) और टॉम बैंटन (50) अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. इनके अलावा बेन डकेट ने 39 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया.

दुनित वेल्लालगे ने चटकाए दो विकेट 

श्रीलंका की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज दुनित वेल्लालगे रहे. जिन्होंने 10 ओवरों के स्पेल में 56 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा असिता फर्नांडो और जनित लियानगे के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए. 

यह भी पढ़ें- 5 शतक, 3 अर्धशतक, 11 पारी में 988 रन, टेस्ट क्रिकेट में रन नहीं आग उगल रहा है रिंकू सिंह का बल्ला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Harry Cherrington Brook, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com