Hyundai भारतीय बाजार में अपनी बिल्कुल नई सब-कॉम्पैक्ट SUV Hyundai Bayon को 26 अक्टूबर को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये नई गाड़ी कंपनी के लाइनअप में Venue के ऊपर और देश की सबसे लोकप्रिय SUV Creta के ठीक नीचे होगी. हाल ही में कंपनी ने इस SUV के लगभग सभी फीचर्स और डिजाइन डिटेल्स का खुलासा कर दिया है. दिलचस्प बात ये है कि Hyundai के पोर्टफोलियो में Creta से नीचे पॉजिशन की गई है. हालांकि, इसके बाद भी नई Bayon में कई ऐसे मॉडर्न और प्रीमियम फीचर्स दिए जा रहे हैं, जो ग्राहकों को अधिक महंगी Creta में भी देखने को नहीं मिलते हैं.
बड़ी मुड़ी हुई कर्व्ड स्क्रीन्स
Hyundai Bayon का केबिन अंदर से बेहद हाई-टेक और देखने में काफी प्रीमियम नजर आता है. इसमें एक साथ जुड़ी हुई दो बड़ी 12.3-इंच की कर्व्ड स्क्रीन का सेटअप दिया गया है, जिसमें एक ड्राइवर के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी मुख्य टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के रूप में काम करती है. इससे उलट, Hyundai क्रेटा की कीमत अधिक होने के बावजूद उसमें केवल 10.25-इंच की स्क्रीन मिलती हैं और उसमें ऐसा कर्व्ड स्क्रीन लेआउट भी नहीं दिया गया है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
बिना केबल के वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
Hyundai Bayon में ग्राहकों को केबिन के अंदर वायर्स के झंझट से पूरी तरह मुक्ति मिलने वाली है. इस कार में इन-बिल्ट वायरलेस Apple CarPlay और एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट दिया गया है. ये अभी आने वाली क्रेटा के टॉप वेरिएंट्स में भी गायब है. क्रेटा के केवल बेस और मिड वेरिएंट्स में ही वायरलेस सपोर्ट मिलता है, जबकि उसके महंगे टॉप वेरिएंट्स में फोन कनेक्ट करने के लिए वायर्ड केबल लगानी पड़ती है या डोंगल का इस्तेमाल करना पड़ता है.
इस वायरलेस कनेक्टिविटी के कारण ग्राहकों को गाड़ी चलाते समय बार-बार केबल लगाने की जरूरत नहीं होगी, जिससे मोबाइल फोन की बैटरी बार-बार चार्जिंग पर लगे रहने से होने वाले नुकसान से भी बची रहेगी.
Perplexity AI वाला वॉयस असिस्टेंट
महिंद्रा और टाटा की गाड़ियों को टक्कर देने के लिए Hyundai ने इस कॉम्पैक्ट कार में पहली बार वास्तविक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक दी है. इस गाड़ी में Perplexity AI और SoundHound की ओर से डेवलप किया गया दुनिया का सबसे एडवांस जनरेटिव एआई-आधारित वॉयस असिस्टेंट मिलेगा. ये पावरफुल NVIDIA चिपसेट पर काम करता है. पुराने जमाने के ट्रेडिशनल और फिक्स्ड वॉयस कमांड्स से अलग, ये नया एआई सिस्टम बिल्कुल इंसानों की तरह बात करता है. ड्राइवर बहुत ही सहज और स्वाभाविक तरीके से कार से बातचीत करके मौसम की जानकारी, नेविगेशन या केबिन के फीचर्स को आसानी से कंट्रोल कर सकता है.
इसके साथ ही, Hyundai को पूरा भरोसा है कि उसकी यह नई SUV Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार की मजबूत सुरक्षा रेटिंग हासिल करेगी, जो इसे सुरक्षा और तकनीक दोनों मामलों में एक परफेक्ट पैकेज बना देगी.
Creta से भी ज्यादा एडवांस ADAS फीचर्स
Hyundai Bayon और Creta दोनों ही लेवल 2 ADAS सुरक्षा फीचर्स के साथ आती हैं, लेकिन Bayon इस मामले में भी क्रेटा से काफी आगे निकल जाती है. Hyundai Bayon में सुरक्षा के लिए 23 ADAS फीचर्स दिए गए हैं, जबकि महंगी क्रेटा में केवल 19 ADAS फीचर्स ही मिलते हैं. Creta में हाईवे ड्राइविंग असिस्ट (HDA), फॉरवार्ड कॉलिजन एवॉडेंस असिस्ट डायरेक्ट ऑनकमिंग (FCA-DO), नेविगेशन-बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल कर्व (NSCC-C) और नेविगेशन बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जोन (NSCC-Z) जैसे सुरक्षा फीचर्स देखने को नहीं मिलते हैं.
यह भी पढ़ें | 8.49 लाख दाम, 16.5KM माइलेज, गांव-गांव में गरदा उड़ाती है ये SUV, अब आया Bolero का बोल्ड एडिशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं