अलीगढ़ जिले के बरला थाना क्षेत्र के खिटकारी गांव निवासी बादल बाबू एक बार फिर चर्चा में हैं. पाकिस्तान में बंद बादल को लेकर उसके परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. बादल के पिता कृपाल सिंह का कहना है कि उनके बेटे के साथ पाकिस्तान की जेल में मारपीट की जा रही है, जिससे पूरा परिवार चिंतित है. जानकारी के अनुसार बादल साल 2022 में दिल्ली में सिलाई का काम करता था. इसी दौरान फेसबुक के जरिए उसकी पहचान पाकिस्तान की रहने वाली सना रानी से हुई. समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई.
बिना वीजा और पासपोर्ट पाकिस्तान पहुंच गया
परिवार के मुताबिक, सना से मिलने की चाह में बादल 15 अक्टूबर 2024 को बिना वीजा और पासपोर्ट के पाकिस्तान चला गया. वहां वह सना के घर भी पहुंचा, लेकिन कुछ दिन बाद हालात बदल गए. बताया जाता है कि सना और उसकी मां ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद 27 दिसंबर 2024 को पाकिस्तानी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामला अवैध रूप से सीमा पार करने से जुड़ा था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अदालत ने सुनाई थी एक साल की सजा
13 मई 2025 को पाकिस्तान की एक अदालत ने बादल को एक साल की सजा सुनाई थी. इसके साथ उस पर पांच हजार पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. बादल अपनी सजा पूरी कर चुका है, लेकिन जुर्माना जमा न होने के कारण उसकी रिहाई और भारत वापसी का रास्ता अटका हुआ बताया जा रहा है.
पिता ने लगाए मारपीट के आरोप
बादल के पिता कृपाल सिंह का दावा है कि हाल ही में बेटे ने फोन पर बताया कि जेल में उसके साथ मारपीट की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वजीत कौर नाम की एक बंदी उसे परेशान करती है और उसके साथ हाथापाई करती है. परिवार का कहना है कि बादल ने अपनी गलती की सजा पूरी कर ली है और अब उसे सुरक्षित भारत वापस लाने के प्रयास किए जाने चाहिए. जेल में कथित मारपीट की खबर सामने आने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है. परिजन चाहते हैं कि सरकार और संबंधित एजेंसियां हस्तक्षेप कर बादल की जल्द और सुरक्षित स्वदेश वापसी करवाए.
यह भी पढ़ें- आधी रात डबल मर्डर से दहला देवरिया! दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं