हमास के हमले से गुस्साए इजरायल ने गाजा (Israel Gaza War) से बदला लेने की ठान ली है. यही वजह है कि जवाबी एक्शन गाजा पट्टी पर साफ दिखाई दे रहा है. युद्ध विराम होना तो दूर इजरायल गाजा पर संभावित जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है. इस खबर के सामने आने के बाद ईरान की तरफ से इजरायल को सख्त चेतावनी देते हुए फिलिस्तीनियों के खिलाफ आक्रमकता को तुरंत खत्म करने का आह्वान किया गया है. सिर्फ इतना ही नहीं इजरायल को अटूट समर्थन देने के लिए ईरान ने अमेरिका की भी आलोचना की है.
ये भी पढ़ें-डेडलाइन ओवर, इजरायल के आक्रमण की तैयारी के बीच 10 लाख लोगों ने छोड़ा उत्तरी गाज़ा क्षेत्र | Updates
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'क्षेत्र के सभी दलों के हाथ ट्रिगर पर'
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियान ने कहा है कि अगर यहूदियों की आक्रमकता नहीं रुकी तो क्षेत्र के सभी दलों के हाथ ट्रिगर पर हैं. बता दें कि इजरायल की तरफ से गाजा पर लगातार हो रही बमबारी में 700 से ज्यादा बच्चों समेत 2,670 से अधिक लोगों की जान चली गई है. इज़रायल ने गाजा पट्टी वाले इलाके में पानी, बिजली और खाना में कटौती कर दी है. हालांकि रविवार को दक्षिणी क्षेत्र में पानी बहाल कर दिया गया है.
'गाजा में बर्बर हमलों को रोकने की जरूरत'
ईरानी विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, अमीरबदोल्लाहियान ने कहा कि कोई भी हालात पर नियंत्रण और संघर्षों के विस्तार की गारंटी नहीं दे सकता.उन्होंने कहा कि जो लोग युद्ध और संकट के दायरे को बढ़ने से रोकने में रुचि रखते हैं, उन्हें गाजा में नागरिकों के खिलाफ हो रहे बर्बर हमलों को रोकने की जरूरत है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इजरायल में युद्ध बढ़ने की संभावना और इजरायल के लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी और हमास समर्थक ईरान के सीधे तौर पर शामिल होने की संभावना पर चिंता जताई.
इजरायल ने उत्तरी सीमा पर भेजे सैनिक-टैंकर
इज़रायल ने लेबनान के साथ अपनी उत्तरी सीमा पर सैनिकों और टैंकों को भेजा है, जिस पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा गश्त की जाती है. ईरान समर्थित हिजबुल्लाह संगठन के साथ बॉर्डर पर घातक गोलीबारी के बाद नागरिकों के लिए चार किलोमीटर (2.5 मील) चौड़ा क्षेत्र भी बंद कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें-हमास के खिलाफ इजरायल के जवाबी हमले की योजना को मुश्किल बना रहा सुरंगों का नेटवर्क
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं