विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव का फाइनल रिजल्ट: जयपुर-जोधपुर समेत 23 जिलों में कांग्रेस का परचम, 8 जिला परिषदों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल, BJP को 5 सीटें

Rajasthan Zila Parishad Chunav Final Result: राजस्थान जिला परिषद चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है. राजस्थान के 37 जिलों में जयपुर जोधपुर भरतपुर समेत 23 जिलों में बहुमत मिला है, बीजेपी को 5 जिलों में बहुमत मिला है. 8 जिलों में निर्दलीय किंगमेकर है.

राजस्थान पंचायत चुनाव का फाइनल रिजल्ट: जयपुर-जोधपुर समेत 23 जिलों में कांग्रेस का परचम, 8 जिला परिषदों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल, BJP को 5 सीटें
Rajasthan Panchayat Election 2026 Final Result: राजस्थान जिला परिषद चुनाव फाइनल रिजल्ट (फोटो:NDTV ग्राफिक्स)

Rajasthan Panchayat Chunav Final Result: राजस्थान के 37 जिला परिषदों में कांग्रेस ने 23 जिलों में जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी को 5 जिलों में बहुमत मिला है. एक जिले में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी जीती है, जबकि 8 जिलों में किसी को बहुमत नहीं मिला है. यहां निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. जयपुर, जोधपुर, अलवर, सीकर जैसे बड़े जिलों में इस बार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है. जबकि उदयपुर, पाली, अजमेर, झालवाड़ जिलों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है. नागौर में आरएलपी ने चुनाव जीता है. चार जिले कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली जिलों में 17 दिसंबर को काउंटिंग होगी. राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है, वहीं बीजेपी को यह नतीजे झटके वाले साबित हुए हैं. 

राजस्थान के इन जिलों में जीती कांग्रेस

राजस्थान जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने जयपुर से लेकर मारवाड़ और मेवाड़ तक बड़ी जीत हासिल की है. जिन जिलों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है, उनमें  जयपुर, जोधपुर, अलवर, सीकर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, झुंझुनूं, दौसा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, जालोर, टोंक, धौलपुर, फलौदी, बूंदी, भीलवाड़ा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, हनुमानगढ़, डीग और बांसवाड़ा जिलों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है. यहां कांग्रेस का बोर्ड बनेगा. 

राजस्थान के इन जिलों में जीती भाजपा

  • अजमेर
  • पाली
  • झालावाड़
  • उदयपुर 
  • ब्यावर

जयपुर में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत 

राजस्थान जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को जयपुर में सबसे बड़ी जीत मिली है. यहां जिला परिषद की 57 सीटों में से कांग्रेस ने 41 सीटें जीतीं हैं, जबकि बीजेपी को केवल 12 सीटें मिली हैं. हालांकि बड़ा उलटफेर यह है कि कांग्रेस के जिला परिषद के प्रमुख माने जा रहे मोहन डागर अपना चुनाव हार गए हैं. उनकी जगह अब कांग्रेस किसी नए प्रत्याशी को जिला परिषद प्रमुख बनाएगी. अलवर में भी कांग्रेस एकतरफा जीती है, यहां कांग्रेस ने 39 में से 33 सीटें जीतीं, बीजेपी 4 पर रह गई. चित्तौड़गढ़ में 35 में से 28, टोंक में 31 में से 25, हनुमानगढ़ में 37 में से 26, बीकानेर में 41 में से 30 और भरतपुर में 31 में से 21 सीटें कांग्रेस ने जीतीं. भरतपुर सीएम भजनलाल शर्मा का गृह जिला है.

ये भी पढे़ंः राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट में दिग्गजों को झटका, सीकर में मंत्री का परिवार हारा, चुरू में BJP नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू की जीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Zila Parishad Chunav Result, Rajasthan Zila Parishad Election Results Congress, Rajasthan Panchayat Chunav 2026, Rajasthan Panchayat Chunav, Rajasthan Panchayat Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com