Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार को बड़ी सौगात देने वाले हैं. वह वैशाली जिले में बने 10 किलोमीटर लंबे नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के खड़गपुर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ का दौरा भी करेंगे. दिन की शुरुआत IIT खड़गपुर से होगी, दोपहर बिहार को 34,470 करोड़ की सौगात मिलेगी और शाम लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं को सम्मानित किया जाएगा. पीएम मोदी के दौरे को लेकर तीनों राज्यों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
बिहार को नीतीश सेतु की सौगात देंगे पीएम मोदी
बिहार को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है. वैशाली से पटना के बीच गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उदघाटन करेंगे. 6 लेन का यह पुल आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा. इस पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है.
खड़गपुर में प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर IIT में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में आज पीएम मोदी हिस्सा लेंगे. IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है. बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी, राज्यपाल आरएन रवि समेत कई सीनियर मंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे.
पीएम मोदी का आज तीन राज्यों का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे. वह सबसे पहले पश्चिम बंगाल के खड़गपुर जाएंगे. इसके बाद बिहार का दौरा करेंगे और आखिर में शाम तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर तीनों राज्यों में तैयारियां शुरू हो गई हैं.