इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष (Israel-Hamas War) का आज 10वां दिन है. इधर, इज़रायली सेना गाज़ा पट्टी पर जमीनी हमले के लिए पूरी तरह से तैयार है. इजरायल के आदेश पर गाज़ा पट्टी से 10 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उन्हें भरोसा है इजरायली सेना युद्ध के नियमों में रहकर कार्रवाई करेगी.वहीं, भारत लगातार अपने नागरिकों को इजरायल ने निकाल रहा है. बता दें कि हमास द्वारा अचानक किये गए हमले में इजरायल में लगभग 1400 लोगों की मौत हो गई. लगभग 5000 रॉकेट दागने के बाद हमास के लड़ाके इजरायली सीमा में घुस गए. लोगों पर गोलियां चलाईं, चाकुओं से वार किये और कुछ लोगों का अपहरण करके गाज़ा पट्टी में ले गए. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने गाज़ा पट्टी पर एक के बाद एक कई एयर स्ट्राइक की, जिसमें कम से कम 2600 लोगों के मारे जाने और 5000 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Israel-Hamas War, Gaza Border, Joe Biden, IsraelPalestineConflict, Israel-Gaza War