स्पेन की राजधानी मैड्रिड से लगभग 300 किलोमीटर दूर जरगोजा एयर बेस पर एक F/A-18 हॉर्नेट लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद विमान में आग लग गई. इसका एक वीडियो ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें विमान दुर्घटना के बाद आसमान में एक जबरदस्त आग का गोला उठता नजर आ रहा है.
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अमेरिका निर्मित एफ-18 हॉर्नेट फाइटर जेट बहुत तेजी से काफी ऊंचाई से एयर बेस की ओर आता है. वीडियो में दिख रहा है कि विमान विस्फोट से पहले तेजी से जमीन की ओर गोता लगाता है और इसके बाद आग का गोला उठता दिखाई देता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
In Spain, an F-18 fighter crashed at the Zaragoza airbase. The pilot ejected from the jet. #Spain #F18 #crash #ZARAGOZA pic.twitter.com/gkpt3IZyeT
— Nero (@OSINTNic) May 20, 2023
स्पेन के रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि फाइटर जेट से पायलट निकल गया था. उसे अस्पताल ले जाया गया और अब उसकी जान को कोई खतरा नहीं है.
एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, जरागोजा एयर बेस शहर से बाहर करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह स्पेन की एयर और स्पेस फोर्स के अंतर्गत आता है.
स्पेन की सार्वजनिक समाचार एजेंसी ईएफई ने बताया कि जब यह घटना हुई, लड़ाकू विमान एक फ्लाइंग एग्जिबिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहा था.
मैकडॉनेल डगलस एफ-18 हॉर्नेट जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वह अला 15 का है, जो स्पेन की वायुसेना के एयर कॉम्बैट कमांड की एक परिचालन इकाई है. F-18 हॉर्नेट ने 1986 में स्पेन में सेवा में प्रवेश किया.
बोइंग द्वारा निर्मित F/A-18 मैकडॉनेल डगलस कार्बन फाइबर पंखों वाला पहला विमान था और डिजिटल फ्लाई-बाय-वायर उड़ान नियंत्रण का उपयोग करने वाला भी पहला सामरिक जेट लड़ाकू विमान था.
यह भी पढ़ें :
* "हमें 2024 में क्वाड समिट की मेजबानी करने में खुशी होगी": जापान में PM मोदी
* अजीत डोभाल की सऊदी, UAE और अमेरिका के NSA के साथ मीटिंग क्यों चर्चा में है? जानिए वजह
* अमेरिका ने भारत को अहम साझेदार बताते हुए पीएम मोदी की इस टिप्पणी का किया जिक्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं