स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सोमवार को समय से पहले चुनाव कराने का ऐलान किया. यह कदम एक 87 साल की महिला को घर से निकाले जाने के बाद हाउसिंग संकट को लेकर हुए देशव्यापी विरोध-प्रदर्शनों के बीच पहल अपने हाथ में लेने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
प्रधानमंत्री ने क्या कहा
29 नवंबर को होने वाले इन चुनावों के साथ ही मौजूदा संसदीय कार्यकाल तय समय से छह महीने से भी पहले खत्म हो जाएगा. मैड्रिड में अपने सरकारी आवास 'मोनक्लोआ' से टीवी पर दिए भाषण में सोशलिस्ट वर्कर्स पार्टी (PSOE) के नेता सांचेज़ ने कहा, "देश के प्रमुख को सूचित करने के बाद, मैंने आज सुबह काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की एक विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया है, ताकि संसद को भंग करके आम चुनाव कराए जा सके." यह घोषणा तब हुई जब पिछले हफ्ते सांचेज की सरकार देश में घरों की कमी की समस्या से निपटने के लिए प्रस्तावित दो कानूनों के लिए संसद का समर्थन हासिल करने में नाकाम रही.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैड्रिड के रेटिरो इलाके में रहने वाली 87 साल की मारिया डेल कारमेन अबास्कल (जिन्हें स्पेन में सिर्फ मारिकार्मेन के नाम से जाना जाता है) को उनके घर से निकाले जाने पर लोगों में काफी गुस्सा था. उनके मामले ने देश में घरों की कमी और संकट (हाउसिंग इमरजेंसी) की स्थिति को सबके सामने ला दिया है.
मारिकार्मेन 70 से ज्यादा सालों से उसी घर में रह रही थीं, लेकिन किराया €500 ($560) से बढ़कर €2,650 ($2,970) हो जाने के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया. हजारों लोग गुस्से में सड़कों पर उतर आए और वह स्पेन में घरों के संकट के दौरान दिखाई गई बेरहमी का चेहरा बन गई हैं.
यह भी पढ़ें-
स्पेन में घर के लिए सड़कों पर उतरी भीड़, सरकार के उपायों को संसद ने किया खारिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं