विज्ञापन

यूपी में लखनऊ, वाराणसी से गोरखपुर तक आईपीएस के ताबड़तोड़ तबादले, कई रेंज के एडीजी भी बदले

UP IPS Transfer List:पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड्स धर्मवीर को पीएमसी पूर्वी जोन प्रयागराज भेजा गया है. वहीं गृह सचिव मोहित गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारक, लखनऊ बनाया गया है.

यूपी में लखनऊ, वाराणसी से गोरखपुर तक आईपीएस के ताबड़तोड़ तबादले, कई रेंज के एडीजी भी बदले
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के तबादले.
  • उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल हुआ है
  • 10 आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है
  • लखनऊ, गोरखपुर, वारणसी, प्रयागराज समेत कई जगहों के अफसरों के तबादले हुए हैं
लखनऊ:

UP IPS Transfer List Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राजधानी समेत राज्य के नई वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं. कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. 15 आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. लखनऊ, गोरखपुर, वारणसी, प्रयागराज समेत कई जगहों के अफसरों के तबादले किए गए हैं. लखनऊ के पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट रहे अमेरेंद्र सेंगर को अभिसूचना लखनऊ के साथ ही महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक, श्री राम कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन भेजा गया है. 
 

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

नवीन अरोरा वाराणसी भेजे गए

अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, नवीन अरोरा को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन भेजा गया है. अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी, पीयूष मोर्डिया को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज भेजा गया है. अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, भगवान एस श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी, लखनऊ बनाया गया है.

डॉ. संजीव गुप्ता को लॉजिस्टिक का अतिरिक्त प्रभार

वहीं लखनऊ पुलिस मुख्यालय से डॉ. संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय के साथ ही ही लॉजिस्टिक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. तरुण गाबा जो पहले अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा थे, उनको अब लखनऊ का वया कमिश्नर बनाया गया है. पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड्स धर्मवीर को पीएमसी पूर्वी जोन प्रयागराज भेजा गया है. वहीं गृह सचिव मोहित गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारक, लखनऊ बनाया गया है.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP IPS Transfer, UP IPS Transfer List, UP IPS Transfer News, UP IPS Transfer List 2026, Lucknow Police Commissioner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com