विज्ञापन

UP में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IPS अधिकारियों के तबादले, मनोज कुमार बने PAC पश्चिमी जोन के IG

UP सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. प्रतीक्षारत चल रहे IPS मनोज कुमार को PAC पश्चिमी जोन, मुरादाबाद का IG बनाया गया है.

UP में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IPS अधिकारियों के तबादले, मनोज कुमार बने PAC पश्चिमी जोन के IG
यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले
NDTV
  • UP सरकार ने तीन IPS अधिकारियों का प्रशासनिक तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं
  • IPS मनोज कुमार को प्रतीक्षारत से PAC पश्चिमी जोन, मुरादाबाद का IG नियुक्त किया गया है
  • हेमराज मीणा को लखनऊ में DIG, सिक्योरिटी और राजेश द्विवेदी को चुनाव सेल का SP बनाया गया है

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने तीन और IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इससे पहले हाल ही में सरकार ने 17 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे. जिन अफसरों का ट्रांसफर हुआ है, उसमें IPS मनोज कुमार भी शामिल हैं, जो अब तक प्रतीक्षारत चल रहे थे. सरकार ने उन्हें PAC पश्चिमी जोन का IG नियुक्त किया है.

किन-किन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर?

1. डॉ. मनोज कुमार (IPS 2006 बैच): प्रतीक्षारत थे, अब PAC पश्चिमी जोन, मुरादाबाद के IG
2. हेमराज मीणा (IPS 2012 बैच):DIG, UPSIFS लखनऊ थे. अब लखनऊ में DIG, सिक्योरिटी
3. राजेश द्विवेदी (IPS 2013 बैच): PAC अलीगढ़ के कमांडेंट थे, अब पुलिस हेडक्वार्टर लखनऊ में इलेक्शन सेल के SP बनाए गए.

यूपी में कई IAS भी बदले

इससे पहले यूपी सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे. सबसे बड़ा बदलाव अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल में किया गया है. अलीगढ़ की कमिश्नर संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया कमिश्नर बनाया गया. उन्होंने मुरादाबाद में आईएएस अधिकारी अंजनेय कुमार सिंह की जगह ली, जिनकी प्रतिनियुक्ति 14 अगस्त को खत्म हो गई थी. अंजनेय कुमार सिंह को उनके मूल कैडर सिक्किम वापस भेज दिया गया है.

प्रयागराज में राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) के पद पर तैनात ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. आयुष और ग्रामीण विकास विभाग में भी अहम बदलाव किया गया है. ग्रामीण विकास आयुक्त और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के पद पर तैनात गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुष का महानिदेशक और राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें: IAS Transfer UP: UP में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों के DM सहित 24 IAS अधिकारियों का तबादला, 2 दिन में 64 अफसर बदले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP IPS Transfer, UP IPS Transfer List, UP IPS Transfer List 2026, UP IPS Transfer News, UP IPS Transfer News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com