विज्ञापन
This Article is From May 14, 2024

नोएडा में फेक किडनैपिंग का वीडियो शूट कर पॉपुलर होना चाहते थे तीन दोस्त, मगर चढ़ गए पुलिस के हत्थे

अपहरण की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 पुलिस भागी-भागी मौके पर पहुंची और तीनों दोस्तों को पकड कर थाने पर ले आई.

नोएडा में फेक किडनैपिंग का वीडियो शूट कर पॉपुलर होना चाहते थे तीन दोस्त, मगर चढ़ गए पुलिस के हत्थे
फेक किडनैपिंग का वीडियो शूट करना पड़ा महंगा
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने की चाह इंसान से क्या कुछ नहीं करा देती है. सोशल मीडिया पर छा जाने की चाहत में लोग कानून का उल्लंघन कर रील्स बनाने से भी नहीं चूकते, आए दिन कभी स्टंट तो कभी बीच सड़क पर डांस और अश्लील हरकतें करते वीडियो वायरल होते रहते हैं. इस बार एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ, जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए. दरअसल वायरल वीडियो में एक युवक एक अन्य शख्स का अपहरण कर उसे कार में बैठाने की कोशिश कर रहा था जबकि वहां खड़ा तीसरा युवक इस सीन को कैमरे से शूट कर रहा था.

इस वीडियो को घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने मोबाइल में कैद कर लिया. जिसे उसने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुआ लिखा कि नोएडा के भरे बाजार में एक युवक का अपहरण कर लिया गया. ये सूचना मिलते ही सेक्टर-20 पुलिस भागी-भागी मौके पर पहुंची और तीनों को पकड कर थाने पर ले आई. हालांकि पुलिस ने जब वीडियो की जांच शुरू की तो सामने आया कि सेक्टर 18 मार्केट से किसी युवक का अपहरण नहीं हुआ है. असल में कार लेकर सेक्टर 18 पहुंचे तीनों युवक इंस्टाग्राम पर किडनैपिंग थीम पर रील बनाने जुटे थे. इस दौरान अपने ही दोस्त को पकड़ कर खींच रहे थे.

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि युवकों के पहचान अजीत, दीपक और अभिषेक के रूप में हुई. युवकों के सोशल मीडिया पर सैकड़ों सब्सक्राइबर हैं. वे भजन सहित अन्य थीम पर रील्स बना चुके हैं. पुलिस ने तीनों युवकों को फटकार लगाई. एडीसीपी ने बताया कि युवक पब्लिक प्लेस पर शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का आरोपी माना गया और शांतिभंग की धाराओं में तीनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार किया किया. हालांकि, तीनों को कुछ समय बाद जमानत पर छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट में बाबा रामदेव ने जज ए अमानुल्लाह को किया प्रणाम, जज साहब बोले- "हमारा भी प्रणाम"

ये भी पढ़ें : टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी को कुचलते हुए निकल गई कार, मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना कैमरे में कैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Fake Kidnapping Video, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com