दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. काशी टोल प्लाजा की एक महिला कर्मचारी को बहस के बाद एक कार सवार ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. टोल प्लाजा मैनेजर के मुताबिक, झगड़ा तब शुरू हुआ, जब कार के ड्राइवर से टोल मांगा गया. इसके बाद उस व्यक्ति ने दुर्व्यवहार किया और वहां मौजूद एक महिला कर्मचारी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी.
काशी टोल प्लाजा पर हुई ये घटना सोमवार शाम की है. काशी टोल प्लाजा के प्रबंधक अनिल शर्मा ने एएनआई को बताया, "दिल्ली से आ रही एक कार ने हमारे स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया. टोल मांगने पर स्टाफ सदस्य पर कार चढ़ा दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. यह एक गंभीर घटना है और प्रशासन को उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों."
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
सीसीटीवी में कैद हुई घटना के वीडियो में दिख रहा है कि कार का ड्राइवर अचानक गति बढ़ाने से पहले महिला से बात कर रहा है, जिसके कारण कर्मचारी वाहन के बोनट पर गिर जाती है और जैसे ही कार गति पकड़ती है, वह फिसल जाती है. 32 वर्षीय टोल प्लाजा कर्मचारी को गंभीर चोटों के कारण मेरठ के सुभारती अस्पताल ले जाया गया.
एक शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस जांच कर रही है, जिसमें अपराधी की पहचान करने के लिए टोल बूथ से सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा भी शामिल है.
ये भी पढ़ें:- शादी कब करेंगे? इस सवाल पर राहुल गांधी ने कब-कब किससे क्या कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं