- शिवा शर्मा हत्याकांड में पूछताछ का दौर शुरू होने की तैयारी
- मौत, रिश्ते और फरारी... श्रद्धा दुबे से पूछे जाएंगे 10 अहम सवाल
- श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश से पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद जांच अब निर्णायक दौर में पहुंच रही है. उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) और लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) की संयुक्त कार्रवाई में नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को लखनऊ लाया जा रहा है. हजरतगंज थाने में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मौत की असल वजह, फरारी के दौरान मिली मदद और मामले से जुड़े अन्य अहम सवालों के जवाब तलाशने की तैयारी में है.
श्रद्धा दुबे से पूछताछ में पुलिस के 10 बड़े सवाल; जिनके जवाब तलाशेगी जांच एजेंसियां
- पहला सवाल यह होगा कि शिवा की मौत कैसे हुई.
- परिवार का आरोप है कि आपने हत्या की है. तो आपने शिवा की हत्या क्यों की?
- अगर उसने आत्यमहत्या क्यों की?
- 9 तारीख की शाम क्या हुआ था. उस वक़्त वंहा आपके और शिवा के अलावा कौन-कौन मौजूद था.
- शिवा की मां का आरोप है कि उसके शरीर पर चोट और जलने के निशान थे. पुलिस पूछेगी कि गिरने से ठीक पहले क्या शिवा के साथ किसी भी तरह की मारपीट या शारीरिक प्रताड़ना की गई थी?
- हाल ही में सोशल मीडिया पर आपके कुछ कथित ऑडियो वायरल हुए हैं, जिनमें आप शिवा शर्मा को धमका रही है. शिवा से आपका रिश्ता क्या था. कितने करीब थे आप दोनों.
- क्या आप दोनों लीव इन रिलेशन में थे?
- क्या आपने शिवा को झूठे मामलों में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी थी?
- लखनऊ से नेपाल और फिर वंहा लखनऊ, इस तरह नागपुर तक भागने में कौन कौन मदद कर रहा था.? नागपुर के चिंचभुवन इलाके में 11वीं मंजिल पर किराए का फ्लैट दिलाने में आपकी मदद किसने की? फरारी के दौरान आपको आर्थिक और कानूनी मदद कौन पहुंचा रहा था (जैसे हाल ही में पकड़े गए दोस्त आमिर शेख की भूमिका)?
- क्या पुलिस को चकमा देने के लिए आपने बुर्का पहना था? यात्रा के दौरान लोकेशन ट्रेस होने से बचने के लिए क्या आप कैब ड्राइवरों के फोन का इस्तेमाल कर रही थीं?
नागपुर से गिरफ्तारी, लखनऊ में होगी पेशी
पुलिस के अनुसार व्यवसायी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था. तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कई टीमों ने चलाया था ऑपरेशन
आरोपियों की तलाश के लिए लखनऊ पुलिस, एसटीएफ, सर्विलांस यूनिट, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और स्थानीय पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था. लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें : मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, कोर्ट ने कौन से तीन सवाल पूछे?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं