कांग्रेस (Congress) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि 'बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं.' रविवार देर रात यहां पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि मोदी-योगी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) की सरकारें दमनकारी हैं, प्रदेश में जंगलराज कायम है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 में आप राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं तो सबसे बड़ी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की है.
उन्होंने कहा कि ''जिस ईडी-सीबीआई एवं बुलडोजर से (विपक्षी दल के नेताओं को) डराया जाता है, मैं उस बुलडोजर का मुंह मोड़ दूंगा. लाठी- गोली चलेगी तो छाती खोलकर खड़ा हो जाऊंगा, लेकिन पीठ नहीं दिखाऊंगा.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस नेता ने कहा, '' मैं सरकार को चुनौती देता हूँ कि बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं. कार्यकर्ता मुझे जितनी ताकत देगें, उसका दस गुना ताकत उन्हें दूंगा.''
अलखनाथ मंदिर पर पूजा के बाद दरगाह आला हजरत पर भी उन्होंने हाजिरी दी. कोतवाली के सामने बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा, पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा, चौकी चौराहे पर पंडित जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया.
राय ने कहा, ''मैं महादेव की नगरी से आया हूँ. हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई -- सभी धर्म के लोग एक समान हैं.''
उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है, कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है.
राय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोगों में नफरत घोलने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में सरकारी डॉक्टर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, दबंगो का दुस्साहस तो देखिए.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा , ''2024 में आप राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं तो सबसे बड़ी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की है. चूक गये, कमजोर पड़ गये तो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नहीं बना पायेगें.''
राय ने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करना होगा तथा दिन-रात मेहनत करनी होगी.
वाराणसी संसदीय क्षेत्र में अजय राय 2014 एवं 2019 के आम चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार थे. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार बरेली दौरे पर आये.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी का अमेठी से रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि पीढ़ियों का है और उन्हें विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अमेठी के लोग भारी अंतर से राहुल की जीत सुनिश्चित करेगें.
ये भी पढ़ें :
* "पत्रकारों को चाय पिलाओ, खाना खिलाओ ताकि वो...": महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष के बयान से मचा बवाल
* "हमारी पहचान खत्म करना चाहती है कांग्रेस": PM मोदी ने जयपुर की रैली में विपक्ष पर किए ये 10 वार
* कांग्रेस ने जिस तरह 5 साल सरकार चलाई, वह 0 नंबर पाने की हकदार : जयपुर में गरजे PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं