विज्ञापन

'हमने कैच नहीं पकड़े, भारत ने मैच पकड़ लिया', हार के बाद सैंटनर का छलका दर्द

भारत के खिलाफ हार के बाद मिचेल सैंटनर ने फील्डिंग में चूके मौकों को मैच का अहम कारण बताया. साथ ही उन्होंने तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की मैच जिताऊ साझेदारी की जमकर तारीफ की. जिसने भारत की जीत की नींव रखी.

'हमने कैच नहीं पकड़े, भारत ने मैच पकड़ लिया', हार के बाद सैंटनर का छलका दर्द
मिचेल सैंटनर
@X

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर काफी निराश नजर आए. उन्होंने फील्डिंग के बारे में खास चर्चा की. यहीं नहीं उन्होंने तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की भी सराहना की. जिन्होंने सातवें विकेट के लिए अटूट अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. उन्होंने कहा, 'तिलक और रेड्डी ने चेज को काफी अच्छी तरह से कंट्रोल किया.'

सैंटनर से जब सवाल किया गया कि क्या ग्लेन फिलिप्स से भी गेंदबाजी करवाई जा सकती थी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'जिस तरह से उनकी शुरुआत हुई. हमने काफी बढ़िया वापसी की थी. हालांकि हम कुछ मौकों को फील्डिंग में भुना नहीं पाए. फिलिप्स मौके की नजाकत को देखते हुए काफी अच्छा खेलते हैं. हमने शुरुआत में ही तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिलिप्स और जेकब्स की मदद से हम 180 तक पहुंच पाए.'

दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को मिली हार 

दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 180/5 रन बनाने में कामयाब हुई थी. ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. फिलिप्स ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद में 70, जबकि जैकब्स ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों का योगदान दिया. बाकी के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का हाल भी बेहाल रहा. मगर तिलक वर्मा के नाबाद 51 रनों की अर्धशतकीय पारी और नीतीश कुमार रेड्डी के नाबाद 26 रनों ने टीम की लाज रख ली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा नमन धीर ने 31 और अभिषेक शर्मा ने 27 रनों का योगदान दिया. 

यह भी पढ़ें- 'हमें लगा मैच हाथ से निकल गया...', रोमांचक जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने बताए कौन रहे असली हीरो
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, Mitchell Josef Santner, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com