- JDU ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है.
- अनंत सिंह पर पार्टी के निर्देशों की अवहेलना और MLC चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का आरोप है.
- JDU ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी अनुशंसा की है, जो विधानसभा अध्यक्ष को भेजी गई है.
जनता दल यूनाइटेड ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर कार्रवाई कर दी है. बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अनंत सिंह को जदयू ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. अनंत सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी नीलम देवी की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है. नीलम देवी को भी 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है. अनंत सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने की जदयू की चिट्ठी सामने आई है. इस चिट्ठी पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का हस्ताक्षर है. चिट्ठी में लिखा है कि बीते कुछ दिनों से पार्टी के निर्देशों की अवहेलना, शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा और बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ कार्य करने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.
अनंत सिंह को पार्टी से बाहर करने वाली जदयू की चिट्ठी में पार्टी की ओर से उनकी विधानसभा सदस्यता को भी रद्द करने की सिफारिश की गई है. चिट्ठी में लिखा है- भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत पार्टी विधानसभा के अध्यक्ष से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को तत्काल रद्द करने की अनुशंसा करती है.

मोकामा विधायक अनंत सिंह JDU से निष्कासित. पार्टी ने जारी किया लेटर.
2022 में भी गई थी अनंत सिंह की विधायकी
मालूम हो कि इससे पहले भी अनंत सिंह की विधायकी 2022 में गई थी. तब अनंत सिंह के घर से AK-47 मिलने के मामले में उन्हें 10 साल की सजा हुई थी. सजा होने के बाद जुलाई 2022 में उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हुई थी. फिर मोकामा में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक बनी थी. 2025 में वे चुनाव जीते और अब पार्टी ने उनकी सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की है. अगर ऐसा होता है तो लगातार दूसरी बार वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एक दिन पहले बोले थे अनंत- पार्टी कार्रवाई का डर नहीं
अनंत सिंह के हाल के बयान बता रहे हैं कि उन्हें इस एक्शन की शायद पहले से भनक हो. शुक्रवार को बिहार विधान परिषद चुनाव की वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर पर दोपहर बाद जश्न का दौर शुरू हो गया था. अनंत सिंह के घर उनके समर्थक जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह की जीत के पक्ष में आतिशबाजी करते दिखे थे. इस दौरान अनंत सिंह ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद अगर पार्टी मेरे ऊपर कोई कार्रवाई करती है तो मुझे कोई चिंता नहीं है कार्रवाई के लिए मैं तैयार हूं. अनंत सिंह के इस बयान से यह साफ है कि उन्हें पार्टी की कार्रवाई का शायद कोई डर नहीं है.
यह भी पढ़ें - क्या JDU छोड़ने की तैयारी में हैं अनंत सिंह, MLC चुनाव बाद पार्टी कार्रवाई पर कहा- कोई चिंता नहीं, मैं तैयार हूं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं