कांग्रेस की 1 नवंबर को प्रस्तावित 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली को लेकर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी 1 नवंबर को ही रैली करने पर क्यों अड़े हुए हैं और इसके पीछे उनकी क्या मंशा है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 1 नवंबर का दिन 1984 के सिख विरोधी दंगों की याद दिलाता है. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी को 1 नवंबर को ही रैली क्यों करनी है? इसी दिन की जिद क्यों है? आखिर उनका संदेश क्या है?'
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि 1984 की घटनाओं को बार-बार क्यों उठाया जाता है. भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सिख दंगों को लेकर संवेदनशील नहीं रही है.
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में भी ऐसे बयान देते रहे हैं, जिनसे भारत की छवि पर सवाल उठते हैं. उन्होंने वर्जीनिया में राहुल गांधी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें राहुल ने कथित तौर पर सिख समुदाय से जुड़े अधिकारों का मुद्दा उठाया था.
बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति में अब 'अराजकता और टकराव' का तत्व बढ़ता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है और अदालतों जैसी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ माहौल बना रही है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'आज तक भारत के इतिहास में किसी ने सुप्रीम कोर्ट या अदालतों का घेराव करने की बात नहीं की. आखिर राहुल गांधी 1 नवंबर को क्या करना चाहते हैं? अराजकता, तोड़फोड़ या कुछ और?'
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस नियमों की अनदेखी करते हैं और बाद में कार्रवाई होने पर लोकतंत्र खतरे में होने की बात कहते हैं. भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी पर "माओवादी और अराजकतावादी सोच" का प्रभाव दिखाई देता है.
अपने बयान के अंत में रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बाहरी ताकतों के प्रभाव में भारत को अस्थिर करने और लोकतंत्र को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी द्वारा संविधान की लाल रंग की प्रति लेकर चलने का भी जिक्र किया और इसे लेकर भी तंज कसा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं