- दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की महारैली को लेकर व्यापारियों ने जताई चिंता
- व्यापारी संगठन ने राहुल गांधी से रैली को भैया दूज के बाद स्थगित करने का अनुरोध किया है
- दीपावली से पहले के सप्ताह में दिल्ली में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होता है जो रैली से प्रभावित होगा
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की ओर से महारैली का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर चिंता जताते हुए दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी को पत्र लिखा है और रैली को दिवाली के त्योहार तक स्थगित करने का अनुरोध किया है.
सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र में लिखा, 'हमें जानकारी मिली है कि आपकी पार्टी की ओर से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जा रहा है. आपसे विनम्र निवेदन है कि इस रैली को 10 नवंबर (भैया दूज) के बाद स्थगित किया जाए, क्योंकि वर्तमान में दिवाली व्यापार अपने पीक सीजन पर है.'
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
व्यापारियों ने लिखी राहुल गांधी को चिट्ठी
पत्र में लिखा है, 'इस साल धनतेरस 6 नवंबर को है, दीपावली 8 नवंबर को और भैया दूज 10 नवंबर को है. लोग 1 हफ्ते पहले ही धनतेरस और दीपावली की खरीददारी शुरू कर देते हैं. धनतेरस को लेकर ही दिल्ली में सभी सेक्टरों, सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, ड्राई फ्रूट्स, मिठाईयां, ऑटोमोबाइल, गाड़ियां, प्रॉपर्टी, गिफ्ट आइटम में लगभग 25 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होता है। यह व्यापार दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है.'

रामलीला के आसपास हैं दिल्ली के बड़े बाजार
सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, 'रामलीला मैदान के 5 किमी के दायरे में दिल्ली के सबसे ऐतिहासिक और प्रसिद्ध होलसेल व रिटेल बाजार स्थित हैं, जिनमें चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, भागीरथ पैलेस, खारी बावली, कश्मीरी गेट, नया बाजार, मोरी गेट, किनारी बाजार, दरीबा, दरिया गंज, अजमेरी गेट, जामा मस्जिद, झंडेवालान, करोल बाग, नबी करीम, आजाद मार्केट और लाजपत राय मार्केट आते हैं. इन बाजारों से पूरे भारत में माल जाता है. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी रामलीला मैदान से नजदीक ही हैं. प्रतिदिन लाखों व्यापारी और खरीददार इन स्टेशनों के माध्यम से दिल्ली आते-जाते हैं.'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली के कारण ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशन बंद और बैरिकेडिंग से इन बाजारों का काम पूरी तरह ठप हो जाएगा. बृजेश गोयल ने कहा कि रैली के दौरान रास्ते बंद होने और भीड़ के कारण दिल्ली के बाहर से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो सकती है और बाहर से आने वाले खरीददार डर के कारण दिल्ली में आने से परहेज कर सकते हैं, जिसका सीधा असर धनतेरस और दीपावली के व्यापार पर पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि यह दिवाली का यह पीक सीजन है. अगर रैली हुई और पुलिस ने रास्ते बंद किए तो लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान दिल्ली के व्यापार को होगा. इसलिए हमारी सभी राजनीतिक दलों से यही अनुरोध कर रहे हैं कि धनतेरस (6 नवंबर), दीपावली 8 नवंबर और भैया दूज (10 नवंबर) तक दिल्ली के मुख्य बाजार क्षेत्रों में बड़ी रैलियों का आयोजन न किया जाए. साथ ही राहुल गांधी से व्यापारियों की पीड़ा समझते हुए 10 नवंबर के बाद रैली आयोजित करने पर विचार करने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें | 'राहुल गांधी बैलेट से नहीं, बुलेट से सत्ता चाहते हैं', गिरिराज सिंह का हमला; विदेशी दौरों की फंडिंग भी पूछी
यह भी पढ़ें | 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के बाद कांग्रेस का मार्च प्लान, 10 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं