भारतीय जनता पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है. भारत के कई राज्यों के साथ-साथ केंद्र में भी भाजपा की सरकार कई सालों से हैं. राजनीति में अपना करियर बनाने वाले ज्यादातर नेता भाजपा का टिकट पाना चाहते हैं. इस लोकप्रियता के बीच पहली बार बंगाल में सरकार बनाने वाली बीजेपी ने पार्टी टिकट के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. बंगाल में यदि बीजेपी का टिकट चाहिए तो आप अपना आवेदन ड्रॉप बॉक्स में डाल सकते हैं. पार्टी ने यह प्रक्रिया राज्य में कुछ दिनों बाद होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए किया है.
बंगाल के हावड़ा और कोलकाता में होना है नगर निकाय चुनाव
दरअसल बंगाल के हावड़ा और कोलकाता में कुछ दिनों बाद नगर निकाय चुनाव होना है. इस चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बनने के इच्छुक लोग 26 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन कोलकाता के उत्तर क्षेत्र स्थित मुरलीधर सेन लेन में पार्टी कार्यालय में रखे गए ड्रॉप बॉक्स में जमा किए जा सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंद्रीय मंत्री ने कहा- 26 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि कोलकाता और हावड़ा नगर निकाय चुनावों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 26 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में उनकी जनछवि (पब्लिक इमेज) को प्राथमिकता दी जाएगी. मजूमदार ने बताया कि पार्टी विविध प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से भी आवेदन मांग रही है.
नगर निकाय चुनाव की घोषणा के 3 दिन बाद प्रत्याशियों की लिस्ट
कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी मंत्री ने कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनावों की घोषणा के तीन दिन के भीतर उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी. इससे पहले मजूमदार ने राज्य के विकास में भागीदारी के लिए प्रमुख हस्तियों से राजनीति में आने की अपील की थी.
NCPI से गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब
NCPI के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा केएमसी की सभी 209 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि उन्होंने आगामी चुनावों में एनसीपीआई के साथ किसी समझौते की संभावना से इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा, "कुछ भी असंभव नहीं है, लेकिन फिलहाल किसी गठबंधन की कोई खबर नहीं है."
VIDEO | Kolkata: Union Minister of State Sukanta Majumder on KMC elections, says, "As the elections are approaching, meetings regarding KMC will naturally continue. Our job is to implement the plans at the ground level. We have set October 26, that is, the day after tomorrow, at 5 pm as the deadline for submitting your CVs to contest the KMC elections. After that, our candidate selection process will begin. We will consult at every level, from the ward level to the district and state levels, and ultimately announce the candidates. Given the way preparations are progressing, my assessment is that we will be able to release the list within three days of the declaration." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTeOLF)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 24, 2026
ममता के 20 बागी सांसदों के जुड़ने से बंगाल में बढ़ा NCPI का कद
गौरतलब है कि अपेक्षाकृत कम चर्चित राजनीतिक संगठन एनसीपीआई, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 सांसदों के अलग होने के बाद राज्य की राजनीति में एक नए खिलाड़ी के रूप में उभरी थी. बाद में इन सांसदों ने केंद्र में भाजपा नीत NDA को समर्थन दिया.
कठिन समय में साथ देने वालों को प्राथमिकता
बालुरघाट से सांसद मजूमदार ने दोहराया कि, "नगर निकाय चुनावों की घोषणा के तीन दिनों के भीतर पार्टी उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी." उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीदवारों के चयन के दौरान उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने कठिन समय में पार्टी का साथ दिया है.
यह भी पढे़ं - UCC के लिए क्या उत्तराखंड,गुजरात और असम की राह पर बढ़ेगा बंगाल, BJP के लिए कितना बड़ा है मुद्दा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं