विज्ञापन

हमारी नीति का टेस्ट ना करें... अंकित बालियान के शूटरों के एनकाउंटर के बाद बोले STF चीफ अमिताभ यश

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के 2 आरोपी सुमित-मोहित पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गए. इस मामले पर ADG अमिताभ यश ने एनडीटीवी से बात की.

अंकित बालियान हत्याकांड में दो आरोपी एनकाउंटर में ढेर हो गए. (Photo: NDTV)
  • अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शामली में पुलिस एनकाउंटर में ढेर.
  • ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा- माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी.
  • एनकाउंटर में मारे गए दोनों आरोपी हत्याकांड से पहले सूर्या होटल रुके थे.
लखनऊ:

हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में ₹50,000 के इनामी दो कथित शार्पशूटर्स सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गए. मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के तौर पर हुई है. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था. पुलिस ने बताया कि दोनों गोगी गैंग से जुड़े थे और सोनीपत के रहने वाले थे. इस मामले पर एडीजी अमिताभ यश ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में पूरी कहानी बताई है. उन्होंने कहा कि यूपी के एडीजी ला एंड आर्डर का गैंगों, माफियाओं को सख्त निर्देश है कि हमारी नीति का टेस्ट ना करें.

अमिताभ यश ने कहा, "26 अगस्त को अंकित बालियान की हत्या 4 शूटरों ने की थी. शामली में घटना का एनालिसिस करने के बाद चारों शूटरों की पहचान हुई. यह भी पता चला कि दो मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए."

उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट घटना के बाद किया गया जो कि ग्रुप  शाहपुरिया ने जिम्मेदारी ली. इस पोस्ट की पुष्टि नहीं हो पाई. ओरिजिन देश के बाहर का था.

अमिताभ यश ने कहा, "आज सुबह दो शूटरों को शामली पुलिस ने ट्रैक किया. सुमित और मोहित नाम के शूटर मारे गए हैं. अन्य शूटरों की भी तलाश जारी है. साजिश करने वालों की भी तहकीकात चल रही है. घटना में शामिल सभी का इन्वेस्टिगेशन होगा."

उन्होंने आगे कहा कि तमाम गैंगों ने इंटरनेशनल स्वरूप ले लिया है. वसूली वगैरह करते हैं. उनके मेंबर इंडिया में हैं.

लॉ एंड ऑर्डर की बात करते हुए अमिताभ यश ने कहा, "यूपी पुलिस अपनी सख्ती के लिए जानी जाती है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति है, जिसे पुलिस सीरियस लेती है. उत्तर प्रदेश में जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. मेरी सलाह है कि इस तरह से हमारी नीतियों को टेस्ट ना करे."

ये भी पढ़ें: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के दो हत्यारे पुलिस मुठभेड़ में ढेर, शामली में सुबह-सुबह यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन

ऐसे बना हत्याकांड का प्लान...

अंकित बालियन हत्याकांड में जिन शूटरों मोहित और सुमित को एनकाउंटर में मारा गया है, उन दोनों ने 20-21 अगस्त को अंकित की रेकी भी की थी. 

नीचे नजर आ रहीं CCTV फुटेज की तस्वीरें मोहित और सुमित की ही हैं. फुटेज शामली के सूर्या होटल की हैं. मोहित और सुमित 20 अगस्त को शामली के सूर्या होटल में रुके थे.

मोहित और सुमित ने 20 और 21 अगस्त को पूरी रेकी की. होटल के सीसीटीवी में दोनों आरोपी कैद हुए. होटल में रुक कर मोहित और सुमित ने अंकित के सारे मूवमेंट की रेकी की थी.

ये भी पढ़ें: शहजाद भट्टी का नेटवर्क कैसे कर रहा था काम? यूपी पुलिस के एडीजी अमिताभ यश ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankit Baliyan, Ankit Baliyan Murder Case, Amitabh Yash, UP Police, Police Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com