चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है. स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के ऊपर भरोसा जताया है. 47 वर्षीय जहीर भी टीम के साथ जुड़कर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं. भारतीय दिग्गज का कहना है, 'आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है.' सीएसके के साथ जुड़ने के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें बधाई देनी भी शुरू कर दी है. इसके अलावा कुछ फैंस ने उनकी सैलरी जाने की भी इच्छी व्यक्त की है. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका काफी हद तक हम जवाब लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
हेड कोच बनने पर जहीर खान को कितनी मिलेगी तनख्वाह?
पहले तो आपको बता दें कि सीएसके की तरफ से खबर लिखे जाने तक जहीर खान के तनख्वाह का ऐलान नहीं किया गया है. मगर उनसे पहले इस पद पर कार्यरत रहे पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को फ्रेंचाइजी पांच से 7.5 करोड़ के आस-पास का सालाना पैकेज देती थी. अंदाजा लगाया जा रहा है कि जहीर खान का कॉन्ट्रैक्ट भी उसी के आस-पास का हो सकता है. मगर एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
लखनऊ सुपर जायंट्स में मेंटर के तौर पर जहीर को मिलती थी करीब पांच करोड़ की फीस
सीएसके के हेड कोच बनने से पहले जहीर खान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में मेंटर के पद पर कार्यरत थे. जहां उन्हें सालाना पांच करोड़ के आस-पास की फीस मिलती थी. उम्मीद जताई जा रही है कि हेड कोच बनने पर उनके फीस में भी बढ़ोत्तरी हुई होगी.
आईपीएल के हेड कोचों की सालाना अनुमानित सैलरी
रिकी पोंटिंग (पंजाब किंग्स) - 9.5 करोड़.
आशीष नेहरा (गुजरात टाइटंस) - 9.5 करोड़.
स्टीफन फ्लेमिंग (पूर्व सीएसके कोच) - 7.5 करोड़ के आसपास थी.
राहुल द्रविड़ (राजस्थान रॉयल्स) - लगभग 4.5 करोड़.
माहेला जयवर्धने (मुंबई इंडियंस) - लगभग 4 करोड़.
जस्टिन लैंगर (लखनऊ सुपर जायंट्स) - लगभग 4 करोड़.
एंडी फ्लावर (आरसीबी) - 3.5 से 4 करोड़ की बीच.
डेनियल विटोरी (सनराइजर्स हैदराबाद) - लगभग 2.5 करोड़.
चंद्रकांत पंडित (केकेआर) - लगभग 2 करोड़.
हेमांग बदानी (दिल्ली कैपिटल्स) - लगभग 1.5 से 2 करोड़ के बीच
यह भी पढ़ें- चेन्नई में शुरू हुआ 'जहीर' युग, CSK ने IPL 2027 से पहले खेला बड़ा दांव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं