विज्ञापन

8th Pay Commission: 3.25 फिटमेंट फैक्टर, 5% सालाना इंक्रीमेंट और OPS की मांग, 3 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

8th Pay Commission Update: नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन और PGIMER के प्रतिनिधियों ने आयोग के सामने 3.25 फिटमेंट फैक्टर, 5% सालाना इंक्रीमेंट और पे लेवल-10 एंट्री स्केल जैसी प्रमुख मांगों को रखा है.

8th Pay Commission: 3.25 फिटमेंट फैक्टर, 5% सालाना इंक्रीमेंट और OPS की मांग, 3 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
8th Pay Commission Latest News Today 2026: 8वां वेतन आयोग का चंडीगढ़ दौरा खत्म, 8वें वेतन आयोग के सामने रखी गईं ये बड़ी मांगें

8th pay Commission News: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का चंडीगढ़ दौरा 18 सितंबर को पूरा हो चुका है. आयोग ने 16 से 18 सितंबर तक अलग-अलग कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत की. आठवें वेतन आयोग की चंडीगढ़ में हुई बैठकों में नर्सिंग संगठनों ने सैलरी और भत्तों को लेकर कई अहम मांगें रखीं. इनमें 3.25 फिटमेंट फैक्टर, लेवल-10 एंट्री पे और 5% सालाना इंक्रीमेंट जैसी मांगें शामिल हैं.

इसी दौरान नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन (NWA) और PGIMER के नर्सिंग प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें आयोग के सामने रखीं. अब आयोग की अगली स्टेकहोल्डर बैठक 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगी. आयोग की ओर से इसको लेकर नोटिफिकेशन  पहले ही जारी हो चुका है.

3.25 फिटमेंट फैक्टर की मांग, सैलरी में बंपर बढ़ोतरी की उम्मीद

पीजीआईएमईआर के नर्सों ने 8वें वेतन आयोग में 3.25 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की है. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था.नर्सिंग प्रतिनिधियों का कहना है कि महंगाई के साथ घर, स्वास्थ्य और पढ़ाई का खर्च बढ़ा है. ऐसे में ज्यादा फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की सैलरी में बेहतर बढ़ोतरी हो सकती है.

हालांकि, 3.25 अभी सिर्फ मांग है. 8वें वेतन आयोग ने इसे मंजूर नहीं किया है. इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी.

लेवल-10 पे की भी मांग

NWA ने नर्सिंग अधिकारियों के लिए एंट्री-लेवल पे को पे लेवल-10 करने की मांग रखी है. एसोसिएशन ने इसे नर्सिंग की बदली हुई योग्यता और मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के साथ बराबरी से जोड़ा है.संगठन का कहना है कि नर्सिंग अधिकारियों के लिए रात की ड्यूटी का अलग भत्ता भी होना चाहिए. इसके साथ रिस्क और हार्डशिप अलाउंस की मांग भी रखी गई है.

3 लाख से ज्यादा नर्सों को फायदा?

नर्सिंग संगठनों के मुताबिक, इन मांगों पर फैसला होने से केंद्र सरकार के अस्पतालों, एम्स, ईएसआईसी अस्पतालों, पीजीआई और दूसरे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने वाले 3 लाख से ज्यादा नर्सों को फायदा मिल सकता है.

HRA से लेकर OPS तक कई मांगें

एसोसिएशन ने चंडीगढ़ को HRA और TA कैलकुलेशन के लिए A1 सिटी कैटेगरी में शामिल करने की मांग भी की है. इसके अलावा नर्सिंग अलाउंस, ड्रेस अलाउंस और स्पेशल अलाउंस बढ़ाने की मांग है.नर्सों ने हेल्थकेयर कर्मचारियों के लिए  टर्म इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस की मांग भी रखी है. पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने का मुद्दा भी उठाया गया है.

सालाना इंक्रीमेंट 5% करने की मांग

पीजीआईएमईआर के नर्सों ने सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 5% करने की मांग की है. इसको पीछे उनका तर्क है कि मौजूदा इंक्रीमेंट बढ़ते खर्च और काम की बढ़ती जिम्मेदारियों के मुकाबले कम है.

ये भी पढ़ें-  8th Pay Commission से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्‍यूज, हेल्‍थ स्‍कीम की बड़ी शर्त खत्‍म, देशभर में नियम तत्‍काल प्रभाव से लागू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
8th Pay Commission Latest News Today 2026, 8th Pay Commission News, 8th Pay Commission Fitment Factor, 8th Pay Commission Salary Hike, 8th Pay Commission Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com