विज्ञापन

6,550 रुपये जमा करने पर 10 लाख का लोन? PIB ने बता दी पीएम मुद्रा योजना के नाम पर हो रहे स्कैम की सच्चाई

PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने हाल ही में पीएम मुद्रा योजना के वायरल हो रहे फर्जी लेटर की सच्चाई बताई है. लेटर में दावा किया गया है कि पीएम मुद्रा स्कीम के तहत 6,550 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देकर 10 लाख का लोन लिया जा सकता है. PIB ने इस लेटर को पूरी तरह फर्जी बताया है.

6,550 रुपये जमा करने पर 10 लाख का लोन? PIB ने बता दी पीएम मुद्रा योजना के नाम पर हो रहे स्कैम की सच्चाई
फर्जी लेटर
X/ @PIBFactCheck

आजकल के डिजिटल दौर में साइबर स्कैम का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है. स्कैमर्स रोजाना नए-नए तरीकों से मासूम लोगों को फंसा रहे हैं और उनकी मेहनत की कमाई अपनी जेब में डाल रहे हैं. इसी बीच PIB ने एक और स्कैम की सच्चाई बताई है, जिसमें स्कैमर्स पीएम मुद्रा योजना के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं. इसकी कई पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे PIB ने पूरी तरह फर्जी बताया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

6550 रुपये देकर 10 लाख का लोन?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फेक अप्रूवल लेटर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा गया है कि पीएम मुद्रा स्कीम के तहत 6,550 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देकर 10 लाख का लोन लिया जा सकता है. इस पोस्ट को PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने पूरी तरह फर्जी बताया है. साथ ही PIB ने बताया कि MUDRA सीधे तौर पर आम लोगों या छोटे कारोबार करने वालों को लोन नहीं देता. यह एक री-फाइनेंसिंग एजेंसी है, यानी यह बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को फंड उपलब्ध कराता है, ताकि वे आगे जरूरतमंद लोगों को ऋण दे सकें.

केवल आधिकारिक वेबसाइट से लें जानकारी

PIB फैक्ट चेक ने अपने X पोस्ट में बताया कि योजना की आधिकारिक जानकारी पाने के लिए केवल mudra.org.in/FAQ पर ही विजिट करें. इसके अलावा किसी भी अनजान सोर्स पर भरोसा न करें.

गलत जानकारी मिलने पर सूचित करें

PIB ने अपनी X पोस्ट में बताया कि अगर आपको भारत सरकार से जुड़ी कोई गलत जानकारी मिलती है, तो उसको तुरंत सूचित करें. इसके लिए आप 8799711259 नंबर पर व्हाट्सऐप और factcheck@pib.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं.

नहीं होता कोई एजेंट या बिचौलिया

मुद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि MUDRA से लोन लेने के लिए कोई एजेंट या बिचौलिया नहीं होता. लोगों को सलाह दी जाती है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति से दूर रहें, जो खुद को MUDRA या PMMY का एजेंट या मददगार बताकर गलत तरीके से लाभ दिलाने का दावा करता है.

यह भी पढ़ें: घर पर सोलर पैनल लगा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, ताकि ना हो कोई बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें: पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल के क‍िसान मुआवजा के ल‍िए यहां करें आवेदन, आख‍िरी तारीख 24 जून

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com