विज्ञापन

NEET रिजल्ट में भी लड़कियों का जलवा, 93% से ज्यादा छात्रों ने पहली बार में पास किया एग्जाम

एनटीए की तरफ से नीट का रिजल्ट जारी किया गया है. इस बार 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से कुल 11.21 लाख छात्र पास हुए हैं. पंजाब और हरियाणा राज्य ने परीक्षा में टॉप किया है.

NEET रिजल्ट में भी लड़कियों का जलवा, 93% से ज्यादा छात्रों ने पहली बार में पास किया एग्जाम
NEET UG का रिजल्ट हुआ जारी (File Photo)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. आंसर की जारी होने के करीब एक घंटे बाद रिजल्ट भी जारी किया गया है. रिजल्ट जारी करने के साथ ही एनटीए ने बताया है कि, रिजल्ट समय पर जारी किया गया है, ताकि छात्रों के लिए मेडिकल एडमिशन और काउंसलिंग का शेड्यूल बिना किसी देरी के समय पर चल सके. इस परीक्षा में देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में बनाए गए कुल 5,440 केंद्रों पर करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. इनमें से 11.21 लाख छात्र पास हुए हैं. अब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है और वो आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

ग्रेजुएट मेडिकल (MBBS), डेंटल (BDS), आयुष (AYUSH) और इससे जुड़े अन्य कोर्सेज में एडमिशन के लिए क्वालीफाई हुए छात्रों को अब काउंसलिंग में शामिल होना होगा. इसके बाद उन्हें उनकी रैंक और च्वाइस के हिसाब से कॉलेज में एडमिशन मिलेगा. 

परीक्षा में सबसे ज्यादा 715 अंक (720 में से) संयुक्त रूप से आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पांशुल बंसल (हरियाणा) ने हासिल किए हैं. यानी इस बार दो छात्रों ने नीट परीक्षा में टॉप किया है. 

ऐसा रहा नीट री-एग्जाम का रिजल्ट

  • 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल करने वाले कुल 138 उम्मीदवार हैं. 
  • सफल होने वाले कुल छात्रों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं
  • सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 साल के बीच है
  • 93 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने पहली बार में ही NEET (UG) परीक्षा पास की है
  • 99 प्रतिशत छात्रों की उम्र 17 से 19 साल के बीच है
  • देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से छात्र सफल हुए हैं
  • उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 1.7 लाख से अधिक छात्र पास हुए, जबकि लक्षद्वीप से 43 छात्र सफल रहे

कैटेगरी के हिसाब से सफल उम्मीदवार

  • जनरल (General): 2.91 लाख
  • OBC-NCL: 5.12 lakh
  • SC: 1.59 लाख
  • ST: 63,716
  • Gen-EWS: 95,026
  • PwBD: 3,666
  • PwD: 303

देख लीजिए स्टेट टॉपर्स के नाम

स्टेट टॉपर्स में लद्दाख से जिग्मेत यांगचन लामो (530 अंक), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक) और लक्षद्वीप से फहमिदा अनीस (573 अंक) शामिल हैं. इसमें सभी उत्तर-पूर्वी (North-Eastern) राज्य भी शामिल हैं. कुल 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा अंक पाए हैं, जबकि 26 टॉपर्स ने 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं. 

टॉप 138 रैंकर्स देश के 66 अलग-अलग शहरों से आते हैं. 705 से अधिक अंक पाने वाले टॉप 17 रैंकर्स आठ राज्यों से हैं, जिनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं. 

किसे कितने नंबर मिले?

  • 720 में से 700 से अधिक अंक पाने वाले कुल 19 उम्मीदवार हैं
  • 650 और उससे अधिक अंक पाने वाले 1,492 उम्मीदवार 
  • 600 और उससे अधिक अंक पाने वाले 10,160 उम्मीदवार
  • 500 और उससे अधिक अंक पाने वाले 90,780 उम्मीदवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Result, NEET UG Result, NEET Re-exam Result 2026, NEET Toppers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com