मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET यूजी का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस बार पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 नंबर लाकर टॉप किया है. कुल 20 लाख से ज्यादा छात्रों में से 11.21 लाख छात्रों ने मेडिकल के तमाम कोर्सेज के लिए क्वालिफाई किया है. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने इस पूरे रिजल्ट का एनालिसिस कर बताया कि पहली बार नीट की कटऑफ इतनी ज्यादा हाई गई है. उन्होंने बताया कि परीक्षा का लेवल हार्ड होने के बावजूद परीक्षार्थियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और क्वालीफाइंग कटऑफ का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया.
कटऑफ मे रिकॉर्ड बढ़ोतरी
एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि रीनीट-यूजी, 2026 के परीक्षा परिणाम के अनुसार जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की कटऑफ में 69 अंकों की ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए पिछले 3 सालों की क्वालीफाइंग कटऑफ इस तरह है-
- साल 2024: 162 अंक
- साल 2025: 144 अंक
- साल 2026: 213 अंक
213/720 अंक भी नहीं ला पाए 10.04-लाख छात्र
देव शर्मा ने बताया कि रीनीट-यूजी, 2026 में छात्रों के लाए गए नंबरों के आंकडों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि 10.04-लाख छात्र 720 में से 213 नंबर भी हासिल नहीं कर पाए हैं.
- 700 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 19 है.
- 650 से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 1492 है.
- 600 से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 10160 है.
- 500 से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 90780 है.
अब काउंसलिंग की बारी
नीट क्वालिफाई करने वाले छात्रों को अब काउंसलिंग में शामिल होना होगा. MBBS/BDS में ऑल-इंडिया कोटे के लिए काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से आयोजित की जाती है. राज्यों के कोटे की काउंसलिंग संबंधित राज्य की अथॉरिटीज करती हैं. छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट्स neet.nta.nic.in, mcc.nic.in और राज्यों के काउंसलिंग पोर्टल्स पर ही भरोसा करें. किसी भी तरह के फर्जी मैसेज से बचें और उस पर क्लिक ना करें.
ये भी पढ़ें - NEET UG में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत इन राज्यों ने किया टॉप, देख लीजिए पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं