आजकल के डिजिटल दौर में साइबर स्कैम का मामला काफी ज्यादा बढ़ गया है. स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए रोजाना नए-नए तरीके अपना रहे हैं. हाल ही में मुंबई से एक मामला सामने आया है जहां रिटायर्ड वैज्ञानिक को कथित तौर पर एक अनजान व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया गया. वहां उन्हें कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया. इसके बाद उनसे एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया गया. ऐप पर भरोसा करने के कारण उन्होंने निवेश किया, लेकिन आखिर में साइबर ठगों ने उनसे करीब 1.3 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्कैमर्स कैसे फंसाते हैं और इससे सेफ कैसे रहा जा सकता है. इसकी जानकारी गृह मंत्रालय की I4C यूनिट ने अपने आधिकारिक X हैंडल से दी है.
कैसे होता है स्कैम?
X पोस्ट में बताया गया कि व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए जाते हैं जिसमें फर्जी एक्सपर्ट्स इन्वेस्टमेंट टिप्स और खास निवेश के मौकों के बारे में बताते हैं. इसके बाद लोगों को फर्जी ऐप्स में बढ़ते हुए प्रॉफिट दिखाते हैं और बार-बार इन्वेस्ट करवाया जाता है. इसके बाद जब विड्रॉल की बारी आती है तो स्कैमर्स अकाउंट फ्रीज होने का बहाना बनाते हैं. फिर पैसा निकालने के लिए और ज्यादा रकम जमा करने को कहा जाता है. ऐसे में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों के साथ धोखा हो जाता है और मेहनत की कमाई स्कैमर्स के जेब में चली जाती है.
इन्वेस्टमेंट करते हैं तो सेफ रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- अनजान व्हाट्सऐप ग्रुप्स और टेलीग्राम पर मिलने वाली इन्वेस्टमेंट टिप्स पर बिल्कुल भी भरोसा न करें.
- किसी भी प्राइवेट लिंक्स से ट्रेडिंग ऐप्स डाउनलोड करने की गलती न करें.
- 'गारंटी रिटर्न' और वीआईपी स्टॉक टिप्स दिखे तो तुरंत सावधान हो जाएं.
- ध्यान दें कि कोई भी ब्रोकर पैसा निकालने के लिए और पैसा जमा करने के लिए नहीं कहता है.
- अपने घर के वरिष्ठ नागरिकों को ऐसे स्कैम्स के बारे में जरूर बताएं.
Citizens are advised to:
— CyberDost I4C (@Cyberdost) July 5, 2026
• Do not trust investment advice shared in unknown WhatsApp or Telegram groups
• Never download trading apps through private links
• Treat "guaranteed returns" and VIP stock tips as red flags
• Remember, genuine brokers never ask you to deposit more… pic.twitter.com/BVH9jDIG7m
स्कैम हो जाए तो क्या करें?
अगर आप या आपका कोई परिचित किसी तरह के स्कैम से शिकार हो जाता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: क्या है CRPF की 'मे आई हेल्प यू' पहल? श्रद्धालुओं को मिल रही मदद, जानिए पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें: पुरी रथ यात्रा पर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री ने संभाला मोर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं