विज्ञापन

घर पर सोलर पैनल लगा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, ताकि ना हो कोई बड़ा हादसा

बिजली बिल को कम करने के लिए घर पर सोलर पैनल लगावाना काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन इसकी इंस्टॉलेशन के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना बड़ा हादसा हो सकता है.

घर पर सोलर पैनल लगा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, ताकि ना हो कोई बड़ा हादसा
सोलर पैनल इंस्टॉलेशन सेफ्टी टिप्स
Photo Credit: NDTV

बिजली बिल को कम करने के लिए सोलर पैनल लगवाना बहुत फायदेमंद माना जाता है. साथ ही ये पर्यावरण के लिए भी अच्छा माना जाता है. हालांकि, इंस्टॉलेशन के दौरान छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं. कभी-कभी बारिश के मौसम में आंधी-तूफान काफी तेज होता है, जिससे सोलर पैनल उड़ जाते हैं और जान-माल को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा कभी-कभी आग लगने, बिजली के झटके की समस्या भी शुरू हो जाती है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में सोलर पैनल लगवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं...

1. छत को अच्छे से करें चेक

सोलर पैनल लगाने से पहले सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपनी छत की हालत जरूर चेक कर लें. छत कितनी पुरानी है और कहीं उसे मरम्मत की जरूरत तो नहीं है, यह देखना जरूरी होता है. अगर छत का कोई हिस्सा ठीक करवाना है या जल्द ही पूरी छत बदलनी पड़ सकती है, तो बेहतर है कि पहले यह काम पूरा करा लें. इससे आगे चलकर आपको सोलर पैनल हटाने और फिर दोबारा लगाने में ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा.

2. छत का साइज

अलग-अलग घरों में छत अलग-अलग आकार आकारों में होती है. सोलर पैनल लगाने से पहले यह देखना बेहद जरूरी है कि आपकी छत पर पर्याप्त जगह है या नहीं. अगर जगह कम होगी, तो आप अपने निवेश से उतना फायदा नहीं पा सकेंगे, जितना आप उम्मीद कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash/Alexander Mils

3. क्या वजन झेल पाएगी छत?

सोलर पैनल लगाने से पहले उसका वजन भी एक महत्वपूर्ण पहलू होता है, क्योंकि इससे आपकी छत पर ज्यादा भार पड़ता है. अगर यह वजन आपकी छत सहन नहीं कर पाती, तो छत गिरने का खतरा हो सकता है. ये स्थिति बहुत खतरनाक हो सकती है. इन दोनों समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि किसी विशेषज्ञ से अपनी छत की जांच कराई जाए.

4. अच्छे ब्रांड का खरीदें सोलर पैनल

सोलर पैनल हमेशा अच्छे ब्रांड का ही खरीदना चाहिए. सोलर पैनल लगवाना महंगा और समय लेने वाला काम होता है, इसलिए लोग चाहते हैं कि यह पहली बार में ही सही तरीके से हो जाए. ऐसे में सोलर पैनल की वारंटी होना भी बहुत जरूरी है. इससे अगर पैनलों में कोई खराबी आती है, तो वारंटी होने पर कंपनी उसकी जिम्मेदारी लेती है और आपको अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ता.

5. मेंटेनेंस है जरूरी

सोलर पैनल और छत की नियमित मेंटेनेंस करना बेहद जरूरी होता है. इंस्टॉलेशन से पहले हमेशा यह जान लें की मेंटेनेंस कैसे की जाएगी.  अगर आप जरूरी देखभाल के नियमों का पालन नहीं कर पाते हैं, तो सकता है कि आपके सोलर पैनल और उससे जुड़े डिवाइस लंबे समय तक सही तरीके से काम नहीं कर पाएं.

यह भी पढ़ें: पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल के क‍िसान मुआवजा के ल‍िए यहां करें आवेदन, आख‍िरी तारीख 24 जून

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Solar Panel, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com