विज्ञापन

AI Malware Generation से सावधान! बैंकिंग डेटा को निशाना बना रहे स्कैमर्स, NCIB ने बताया कैसे रहें सेफ

NCIB मध्य प्रदेश ने लोगों को AI से बनने वाले मालवेयर को लेकर सतर्क किया है. आधिकारिक X पोस्ट में बताया गया है कि ये मालवेयर बैंकिंग डेटा समेत डिवाइस को अपना निशाना बना सकता है.

AI Malware Generation से सावधान! बैंकिंग डेटा को निशाना बना रहे स्कैमर्स, NCIB ने बताया कैसे रहें सेफ
AI मालवेयर जेनरेशन से सावधान
X/ @NCIBMP

आजकल के डिजिटल दौर में लोगों को काफी सारी सुविधाएं आसानी से मिलने लगी हैं. वहीं, दूसरी तरफ साइबर अपराध के मामले भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में एक NCIB मध्य प्रदेश ने लोगों को अपने आधिकारिक X पोस्ट के जरिए AI मालवेयर जेनरेशन के बारे में सतर्क किया है. पोस्ट में साथ में बताया गया है कि इस स्कैम से कैसे सावधान रहा जा सकता है और इससे क्या-क्या खतरा हो सकता है. आइए जानते हैं...

क्या है AI मालवेयर जेनरेशन?

साइबर अपराधी AI का उपयोग करके नए और खतरनाक मालवेयर बना रहे हैं, दो आपके डिवाइस और डेटा को चुपचाप नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे कई तरह का खतरा हो सकता है. AI से बनने वाले मालवेयर सिस्टम हैक, डेटा चोरी और लीक, बैंकिंग और फाइनेंशियल धोखाधड़ी, स्पैम फिशिंग और रैनसमवेयर अटैक कर सकते हैं. साथ ही इससे मोबाइल और डिवाइस को नुकसान भी हो सकता है.

इससे बचने के लिए क्या करें?

  • अज्ञात स्रोत से किसी भी फ्राइल या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड न करें.
  • किसी भी लिंक या QR कोड को बिना जांचे स्कैन न करें.
  • अपना OTP, पासवर्ड या बैक डिटेल किसी के साथ शेयर न करें.
  • पायरेटेड सॉफ़्टवेयर या क्रैक टूल का उपयोग न करें.

क्या करें?

  • केवल भरोसेमंद ऐप और आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें.
  • संदिग्ध ईमेल, लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें.
  • अपने डिवाइस में एंटीवायरस और फायरवाल हमेशा अपडेट रखें.
  • सिस्टम, ऐप और पासवर्ड को नियमित रूप से अपडेट करें.
  • महत्वपूर्ण डेटा का नियमित बैकअप लें.

साइबर ठगी हो जाए तो क्या करें?

ठगी या साइबर अपराध की जानकारी मिलने पर 24x7 साइबर हेल्पलाइन 1930 तुरंत कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.

यह भी पढ़ें: अनजान WhatsApp ग्रुप्स में जुड़कर न लें किसी फर्जी एक्सपर्ट की सलाह, इन्वेस्टमेंट के नाम पर हो जाएगा स्कैम, जानें कैसे रहें सेफ

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: क्या है CRPF की 'मे आई हेल्प यू' पहल? श्रद्धालुओं को मिल रही मदद, जानिए पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyber Crime, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com