विज्ञापन

IPS अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, लेंगे सतीश गोलचा की जगह

1994 बैच के IPS ऑफिसर अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस के नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. वो सतीश गोलचा की जगह लेंगे. सतीश गोलचा को पिछले साल अगस्त में दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया था.

IPS अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, लेंगे सतीश गोलचा की जगह
1994 बैच के IPS अफसर अनुराग कुमार, जो बने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर. अनुराग सतीश गोलचा की जगह लेंगे.
NDTV
  • भारत सरकार ने 1994 बैच के IPS अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है.
  • अनुराग कुमार सतीश गोलचा की जगह लेंगे. जिन्हें बीच टर्म में कमिश्नर पद से हटा दिया गया है.
  • 1994 बैच के आईपीएस अफसर अनुराग कुमार अभी आईबी में स्पेशल डायरेक्टर थे.
नई दिल्ली:

Delhi Police Commissioner: दिल्ली पुलिस को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है. भारत सरकार ने 1994 बैच के IPS अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है. कुमार सतीश गोलचा की जगह लेंगे. कुमार ने आज पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार भी संभाल लिया है. कुमार इससे पहले आईबी में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे. 

दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने अनुराग कुमार, नियुक्ति का पत्र जारी.

दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने अनुराग कुमार, नियुक्ति का पत्र जारी.
Photo Credit: NDTV

अगस्त 2025 में सतीश गोलचा बनाए गए थे कमिश्नर

अगस्त 2025 में 1992 बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया था. सतीश गोलचा अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के आइपीएस अधिकारी हैं. इससे पहले वो तिहाड़ जेल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके थे. साथ ही दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त इंटेलीजेंस भी रह चुके थे. अब गोलचा को हटाकर अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है.

अनुराग कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने गुरुवार को आईबी से उनके मूल कैडर एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) में वापस भेजा था. एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार (एजीएमयूटी 1994) को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया जाता है. यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी.

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आगे की नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे. गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.

यह भी पढे़ं - खुफिया एजेंसी के पूर्व बॉस अब दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, जानें कौन हैं बुंदेलखंड के रहने वाले IPS अनुराग कुमार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police Commissioner, Delhi Police Commissioner News, Delhi Police Commissioner Satish Golcha, Delhi Police News, Delhi Police Transfer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com