विज्ञापन

Noida Airport से 1 जुलाई से शुरू होंगी 12 नए शहरों के लिए उड़ानें, यहां जानिए किराए से लेकर टाइमिंग तक की पूरी जानकारी

1 जुलाई से नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, बरेली, किशनगढ़, लखनऊ, जयपुर, पंतनगर और चंडीगढ़ के लिए उड़ानें शुरू होंगी. यहां जानें किस जगह के लिए कितना होगा किराया-

Noida Airport से 1 जुलाई से शुरू होंगी 12 नए शहरों के लिए उड़ानें, यहां जानिए किराए से लेकर टाइमिंग तक की पूरी जानकारी
Noida Airport से 1 जुलाई से 12 नए शहरों के लिए उड़ानें, देखें लिस्ट
(P.C- NDTV)

दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1 जुलाई 2026 से इंडिगो 12 नए शहरों के लिए नियमित उड़ानें शुरू करने जा रही है. अभी इंडिगो अमृतसर, बेंगलुरु, हैदराबाद और जम्मू के लिए उड़ानें संचालित कर रही है. नई सेवाएं शुरू होने के बाद कुल 16 शहर सीधे नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे. इंडिगो ने इन नई उड़ानों की बुकिंग भी शुरू कर दी है.

किन शहरों के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें?

1 जुलाई से नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, बरेली, किशनगढ़, लखनऊ, जयपुर, पंतनगर और चंडीगढ़ के लिए उड़ानें शुरू होंगी.

किराया कितना रहेगा?
शहरनोएडा से किराया
अमृतसर3390 रुपये
मुंबई5207 रुपये
बरेली3239-3591 रुपये
श्रीनगर13,113 रुपये
भोपाल4267-4620 रुपये
बेंगलुरु9,327-9,606 रुपये
धर्मशाला5,238 रुपये
चंडीगढ़6,033 रुपये
जयपुर3,955 रुपये
जोधपुर4,141 रुपये
पंतनगर4,673 रुपये
किशनगढ़4,351 रुपये
हैदराबाद6,444 रुपये
जम्मू7,713 रुपये
लखनऊ3,826 रुपये 
देहरादून3,045 रुपये 
प्रमुख उड़ानों का समय
  • नोएडा-अमृतसर: सुबह 10:10 बजे, पहुंच 11:25 बजे
  • नोएडा-बेंगलुरु: दोपहर 2:45 बजे, पहुंच 5:30 बजे
  • नोएडा-हैदराबाद: दोपहर 2:50 बजे, पहुंच 4:50 बजे
  • नोएडा-जयपुर: सुबह 6:20 बजे और शाम 3:45 बजे
  • नोएडा-चंडीगढ़: सुबह 6:10 बजे, 13 जुलाई से एक अतिरिक्त उड़ान सुबह 9:55 बजे
  • नोएडा-देहरादून: शाम 7:10 बजे
  • नोएडा-धर्मशाला: सुबह 9:55 बजे
  • नोएडा-जोधपुर: सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:40 बजे
  • नोएडा-किशनगढ़: मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 10:30 बजे

ऐसे में अब नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को दिल्ली के भारी ट्रैफिक से राहत मिल सकेगी. हालांकि, नोए़डा एयरपोर्ट से कई रूटों पर किराया दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के बराबर या कुछ ज्यादा है, लेकिन समय की बचत और आसान पहुंच के लिए ये बेहतर ऑप्शन हो सकता है. ऐसे में आप अपनी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ट्रैवल का प्लान बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास प्लॉट लेने का मौका, GNIDA ने शुरू की ई-ऑक्शन स्कीम, जानें कैसे करें आवेदन
 

लेखक के बारे में
img
श्रेया त्‍यागी
सीनियर सब एडिटर
श्रेया त्यागी पिछले 5+ वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और यूटिलिटी जैसे विषयों पर लिखते हुए उन्हो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida International Aiport, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com