विज्ञापन

इन गलतियों की वजह से रिजेक्ट हो सकता है आपका आयुष्मान कार्ड, आवेदन से पहले कर लें चेक

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, लेकिन आवेदन बार-बार रिजेक्ट हो रहा है, तो इसके लिए कुछ आम कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में-

इन गलतियों की वजह से रिजेक्ट हो सकता है आपका आयुष्मान कार्ड, आवेदन से पहले कर लें चेक
आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले जरूर चेक कर लें ये 5 चीजें
(P.C- NDTV)

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है. इसके लिए आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है. हालांकि, कई लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाते समय रिजेक्ट हो जाता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं यानी आपका भी आयुष्मान कार्ड बनवाने का आवेदन बार-बार रिजेक्ट हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए जानते हैं इसका कारण-

इन डिटेल्स में गड़बड़ी हुई तो नहीं बनेगा आयुष्मान कार्ड

हाल ही में AB-PMJAY-UP के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस बारे में जरूरी जानकारी शेयर की गई है. पोस्ट में बताया गया है कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पोर्टल पर दर्ज जानकारी का आधार डेटा और सोर्स डेटा से पूरी तरह मेल खाना जरूरी है. अगर इन जानकारी में अंतर पाया जाता है तो आवेदन रिजेक्ट हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
  • आयुष्मान कार्ड बनवाते समय सबसे पहले यह देख लें कि आपके आधार कार्ड में दर्ज जानकारी और NHA पोर्टल पर मौजूद रिकॉर्ड एक जैसा हो. अगर दोनों जगह अलग-अलग जानकारी होगी तो कार्ड बनने में परेशानी आ सकती है.
  • कई बार आधार कार्ड में पिता का नाम कुछ और दर्ज होता है, जबकि सोर्स डेटा में नाम अलग लिखा होता है. नाम की स्पेलिंग या अन्य जानकारी में अंतर होने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है.
  • अगर आधार कार्ड में दर्ज लिंग (Gender) और NHA पोर्टल के रिकॉर्ड में दर्ज जेंडर एक-दूसरे से मेल नहीं खाते हैं, तो भी आयुष्मान कार्ड बनने में दिक्कत आ सकती है. इसलिए इस जानकारी को भी ध्यान से चेक कर लें.
  • जन्मतिथि का रिकॉर्ड भी दोनों दस्तावेजों में समान होना चाहिए. आधार कार्ड और सोर्स डेटा में जन्मतिथि अलग होने पर आवेदन खारिज हो सकता है. आवेदन करने से पहले इस जानकारी को जरूर देख लें.
  • इन सब से अलग आधार कार्ड में दर्ज पता और NHA पोर्टल पर उपलब्ध पता एक जैसा होना चाहिए. अगर दोनों रिकॉर्ड में अंतर मिलता है, तो कार्ड जारी होने का प्रोसेस रुक सकता है.

ऐसे में अगर आप बिना किसी परेशानी के अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले आधार कार्ड और संबंधित रिकॉर्ड को अच्छी तरह चेक कर लें. अगर किसी जानकारी में गलती है, तो पहले उसे सही करवाएं. इसके बाद ही आवेदन करें. इससे कार्ड रिजेक्ट होने की संभावना काफी कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Noida Airport से 1 जुलाई से शुरू होंगी 12 नए शहरों के लिए उड़ानें, यहां जानिए किराए से लेकर टाइमिंग तक की पूरी जानकारी

लेखक के बारे में
img
श्रेया त्‍यागी
सीनियर सब एडिटर
श्रेया त्यागी पिछले 5+ वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और यूटिलिटी जैसे विषयों पर लिखते हुए उन्हो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayushman Card, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com