NEET UG 2026 Re-Exam Live Updates: NEET UG पेपर लीक के बाद अब दोबारा नीट परीक्षा आयोजित हो रही है, जिसके लिए 21 जून की तारीख तय की गई थी. देशभर के 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने 3 मई को नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक के बाद इसे रद्द कर दिया गया. अब लाखों छात्र एक बार फिर नीट एग्जाम देंगे और इसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई हैं. तमाम एग्जाम सेंटर्स पर पैरामिलिट्री से लेकर पुलिसबल तैनात है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कहा गया है कि पेपर लीक की अफवाहों पर ध्यान न दें. नीट परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी, इसीलिए एनडीटीवी के साथ जुड़े रहें और इस बड़ी परीक्षा की पल-पल की जानकारी पाएं.
इस बार मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम
पेपर लीक के बाद एनटीए की तरफ से छात्रों को कई तरह की सुविधाएं देने की बात कही गई थी, जिसमें सबसे बड़ा फैसला टाइम में बढ़ोतरी का है. इस बार नीट छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जा रहा है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और 5:15 पर खत्म होगी. परीक्षा केंद्रों पर एंट्री आधे घंटे पहले ही बंद हो जाएगी, इसके बाद किसी भी हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो कम से कम एक घंटे पहले ही एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं.
ये डॉक्यूमेंट जरूर रखें पास
- एनटीए की तरफ से जारी एडमिट कार्ड
- एक आईडी प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
इस बार सख्त है ड्रेस कोड
- परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले छात्रों को सख्त चेकिंग से गुजरना होगा. एनटीए की तरफ से इसके लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है.
- एनटीए के ड्रेस कोड के मुताबिक साधारण और हल्के रंग के कपड़े पहनें, कपड़े हाफ स्लीव्स के होने चाहिए
- पैरों में चप्पल या कम हील वाले सैंडल ही पहनें, जूते पहनने की इजाजत नहीं है.
- भारी कढ़ाई वाले कपड़े, बड़े बटन और डिजाइनर चीजें पहनकर न जाएं.
- किसी भी तरह के गहने जैसे- अंगूठी, कान के झुमके, गले का हार, ब्रेसलेट या कोई भी सजावटी चीज पहनने की सख्त मनाही है.
ये भी पढ़ें - NEET Exam Day Tips: NEET AIR-1 तन्मय गुप्ता ने बताया एग्जाम हॉल का 'टाइम मैनेजमेंट सीक्रेट', ऐसे सॉल्व करें पेपर
LIVE Updates of NEET UG 2026 Re-Exam:
बिहार के पटना में परीक्षा केंद्रों के बाहर कुछ ऐसा है नजारा
बिहार के पटना में परीक्षा केंद्र के बाहर का वीडियो सामने आया है, जहां भारी संख्या में छात्र पहले ही पहुंच चुके हैं.
VIDEO | Patna, Bihar: Aspirants line up outside an exam centre to appear for the NEET UG 2026 re-examination.#NEETUG2026 #NEETUG
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/tKqbOetbOj
NEET परीक्षा के लिए ऐसी है तैयारी
नीट परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर्स के बाहर जो चीजें दिख रही हैं, वैसा शायद ही पहले किसी एग्जाम के दौरान दिखा हो. पुलिस सख्ती से हर कोने की चेकिंग कर रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही.
#WATCH | Delhi | Visuals from the Government Girls Senior Secondary School, one of the centres where the NEET-UG re-examination will take place today from 2 PM to 5:15 PM. pic.twitter.com/ouKO927uOE
— ANI (@ANI) June 21, 2026
NEET Exam LIVE: नीट छात्रों की एंट्री शुरू
नीट का एग्जाम देने पहुंच रहे छात्रों की दिल्ली में एंट्री शुरू हो चुकी है. कई एग्जाम सेंटर्स पर छात्र पहुंच चुके हैं और उन्हें सख्त चेकिंग के बाद अंदर भेजा जा रहा है.
एनटीए ने बताया क्या चीजें हैं जरूरी
NTA की तरफ से छात्रों को दी गई ये सलाह, परीक्षा के लिए शुभकामना
🩺 All the best to every NEET (UG) 2026 candidate!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 21, 2026
This is the day you've prepared for. Stay calm, trust yourself, and give it your best - you've earned this moment.
⏰ Important timings
Entry begins: 11:00 AM
Last entry: 1:30 PM (no entry after this)
📋 Carry with you
✅…
कुल 13 भाषाओं में हो रहा NEET एग्जाम
मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी नीट इस बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 भाषाओं में आयोजित हो रहा है. इसके लिए विदेश में भी कई सेंटर बनाए गए हैं.
NEET Re-Exam:छात्रों और उनके पेरेंट्स के लिए जरूरी निर्देश
नीट एग्जाम देने आए लाखों छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. पुलिस ने पेरेंट्स से कहा है कि वो एग्जाम सेंटर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही रहें. इसके अलावा छात्रों को 11 बजे तक एग्जाम सेंटर के गेट पर पहुंचने के लिए कहा गया है.
NTA ने रिपोर्टिंग पोर्टल लॉन्च किया
अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति या ऑनलाइन चैनल मिले जो री-NEET परीक्षा के पेपर लीक होने की अफवाह फैला रहा हो, तो तुरंत innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 पर उनकी रिपोर्ट करें.
NEET Exam: कितने बजे से शुरू होगा एग्जाम?
NEET री-एग्जाम ठीक 2 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए कुछ ही देर बाद एंट्री भी शुरू हो जाएगी. छात्रों को किसी भी हाल में 1.30 बजे तक एग्जाम सेंटर के अंदर पहुंचना होगा.
NEET Exam 2026: इन छात्रों को नहीं मिलेगी एग्जाम सेंटर में एंट्री
NEET री-एग्जाम के लिए छात्रों को कम से कम एक घंटे पहले एग्जाम सेंटर में पहुंचना होगा, क्योंकि ठीक आधे घंटे पहले ही गेट बंद हो जाएंगे और इसके बाद आने वाले छात्रों को एंट्री नहीं दी जाएगी.