विज्ञापन

cPanel और WHM सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, एडमिन पैनल तक पहुंच सकते हैं हैकर्स, जानें कैसे रहें सेफ

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, गृह मंत्रालय ने cPanel और WHM सॉफ्टवेयर को लेकर एडवाइजरी जारी की है. इसमें बताया गया है कि इन सॉफ्टवेयर में ऐसी सिक्योरिटी खामी पाई गई है जिससे स्कैमर्स सीधे एडमिन पैनल तक पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकते हैं.

cPanel और WHM सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, एडमिन पैनल तक पहुंच सकते हैं हैकर्स, जानें कैसे रहें सेफ
cPanel और WHM सॉफ्टवेयर को लेकर एडवाइजरी जारी
Photo Credit: NDTV

आजकल के डिजिटल दौर में जहां काफी सारी चीजें आसान हुई हैं, वहीं साइबर अपराध के मामले भी काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं. स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इसी बीच इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, गृह मंत्रालय (I4C) ने cPanel और WHM सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने वालों के लिए चेतावनी जारी की है. यह जानकारी नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर आई शिकायतों के आधार पर सामने आई है. साथ ही, CERT-In ने भी इस को लेकर एक चेतावनी जारी की है. बताया गया है कि हैकर्स इस कमजोरी का फायदा उठाकर सर्वर में घुस रहे हैं और रैनसमवेयर इंस्टॉल कर रहे हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

एडमिन पैनल तक पहुंच रहे हैकर्स

I4C ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि cPanel और WHM नाम के सॉफ्टवेयर, जिन्हें कई वेब होस्टिंग कंपनियां वेबसाइट, ईमेल और सर्वर मैनेज करने के लिए इस्तेमाल करती हैं, उनमें सिक्योरिटी को लेकर गंभीर खामी पाई गई है. ये इतनी खतरहनाक है कि हैकर्स बिना पासवर्ड या लॉगिन के भी सीधे सर्वर के एडमिन पैनल तक पहुंच सकते हैं. 

क्या होगा असर?

एडमिन एक्सेस
हैकर्स या स्कैमर्स बिना लॉगिन या पासवर्ड के ही cPanel/WHM के एडमिन पैनल में घुस सकते हैं.

मालवेयर फैलाना
सर्वर हैक होने के बाद, उसमें खतरनाक वेब शेल, मालवेयर, क्रिप्टो माइनर या रैनसमवेयर डाले जा सकते हैं.

वेबसाइट डिलीट करना
हैकर्स वेबसाइट का डाटा चेंज कर सकते हैं, खराब कर सकते हैं और यहां तक कि डिलीट भी कर सकते हैं.

डाटा चोरी
हैकर्स कंपनी या उसके ग्राहकों का डाटा चोरी कर सकते हैं और गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

सेफ रहने के लिए क्या करें?

तुरंत अपडेट करें
cPanel और WHM को तुरंत अपडेट करें, ताकि सिक्योरिटी को लेकर खामी ठीक हो सके.

एडमिन एक्सेस पर लिमिट
WHM/cPanel का एक्सेस सिर्फ भरोसेमंद IP एड्रेस तक ही सीमित रखें. इसके लिए फायरवॉल या एक्सेस कंट्रोल नियमों का उपयोग करें.

मल्टी‑फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करें
सभी एडमिन और जरूरी अकाउंट्स पर MFA यानी मल्टी‑फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करें जरूर लगाएं.

जरूरी डेटा का बैकअप 
वेबसाइट, डेटाबेस और सर्वर की सेटिंग्स का बैकअप हमेशा ऑफलाइन सेव रखें, ताकि किसी साइबर अटैक जैसी स्थिति में में डाटा सेफ रहे.

यह भी पढ़ें: Noida Airport से 1 जुलाई से शुरू होंगी 12 नए शहरों के लिए उड़ानें, यहां जानिए किराए से लेकर टाइमिंग तक की पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें: मकान मालिक वापस नहीं कर रहा सिक्योरिटी डिपॉजिट? जानिए क्या हैं आपके कानूनी अधिकार और कब काटा जा सकता है पैसा

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyber Crime, Cyber Scam, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com