पंजाब की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. 1 जुलाई को 'मावां-धीयां सत्कार योजना' की तीन महीनों के बराबर पहली किस्त जारी कर दी जाएगी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि 'मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 4,500 रुपये और जेनरल केटेगरी की महिलाओं के लिए 3,000 रुपये की पहली किस्त यानी तीन महीने की आर्थिक सहायता के बराबर 1 जुलाई को उनके बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी. इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने आधिकारिक X हैंडल से दी है.
'पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई'
आप संयोजन के अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट कर लिखा 'पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई. 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आयेंगे. हर जनरल केटेगरी की महिला को तीन हजार और हर SC केटेगरी की महिला को 4500 रुपए मिलेंगे. एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी. पूरी दुनिया का ये सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है.'
पंजाब की सभी माँ, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आयेंगे। हर जनरल केटेगरी की महिला को तीन हज़ार और हर SC केटेगरी की महिला को 4500 रुपए मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी। पूरी… pic.twitter.com/VcBOsa2sFs
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 22, 2026
क्या है मावां धीयां सत्कार योजना?
मावां धीयां सत्कार योजना की शुरुआत पंजाब सरकार द्वारा की गई है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस योजना के तहत पात्र जेनरल केटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये की सहायता दी जाएगी. इस योजना की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी. साथ ही इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब बजट 2026–27 के दौरान की थी.
योजना के लिए पात्रता
महिला पंजाब की पक्की निवासी होनी चाहिए.
उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए.
आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: cPanel और WHM सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, एडमिन पैनल तक पहुंच सकते हैं हैकर्स, जानें कैसे रहें सेफ
यह भी पढ़ें: दिल्ली में अब अंधेरे पर होगी सख्ती, स्ट्रीट लाइट खराब हुई तो लगेगा जुर्माना, कंट्रोल रूम से होगी 24 घंटे निगरानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं