विज्ञापन

आपका LPG सिलेंडर कहां पहुंचा, बुकिंग के बाद सिलेंडर की लाइव लोकेशन मोबाइल पर, ऐसे देखें डिलीवरी स्टेटस और टाइम

LPG सिलेंडर बुक करने के बाद अब आप घर बैठे मोबाइल से अपने गैस की लाइव लोकेशन, डिलीवरी स्टेटस और संभावित समय आसानी से ट्रैक कर सकते हैं.

आपका LPG सिलेंडर कहां पहुंचा, बुकिंग के बाद सिलेंडर की लाइव लोकेशन मोबाइल पर, ऐसे देखें डिलीवरी स्टेटस और टाइम
घर बैठे गैस सिलेंडर डिलीवरी का स्टेटस कैसे चेक करें?
file photo

एलपीजी सिलेंडर बुक करने के बाद अक्सर लोगों को यह चिंता रहती है कि डिलीवरी कब होगी. इस वजह से कई लोग जरूरत से पहले ही सिलेंडर बुक कर देते हैं, ताकि गैस खत्म होने से पहले ही नया सिलेंडर घर पहुंच जाए. अगर समय पर सही जानकारी मिल जाए, तो यह परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. दरअसल, LPG सिलेंडर बुक करने के बाद अब आप घर बैठे मोबाइल से अपने गैस की लाइव लोकेशन, डिलीवरी स्टेटस और संभावित समय आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कैसे घर बैठे सिलेंडर डिलीवरी की लाइव ट्रैकिंग करें.

घर बैठे गैस सिलेंडर का स्टेटस कैसे चेक करें?

LPG सिलेंडर बुक करने के बाद इसकी डिलीवरी ट्रैक करना बहुत आसान है. आप मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए 'Track Cylinder' विकल्प का इस्तेमाल करके अपने गैस सिलेंडर की लाइव लोकेशन और संभावित डिलीवरी का समय घर बैठे चेक कर सकते हैं. Indane, Bharat Gas और HP के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या IVRS नंबर का उपयोग करके भी स्टेटस चेक कर सकते हैं.

मोबाइल ऐप्स से कैसे ट्रैक करें?

आप अपने गैस प्रोवाइडर का आधिकारिक ऐप जैसे- Indane के लिए IndianOil ONE, HP के लिए HPGas, या Bharatgas के लिए Bharatgas App डाउनलोड करके लॉग इन करें. My Booking या Track Order सेक्शन में आपको सिलेंडर का डिस्पैच स्टेटस और डिलीवरी की लाइव जानकारी मिल जाएगी.

वेबसाइट से कैसे ट्रैक करें?

अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करें. यहां अपना कंज्यूमर नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके Booking History या Track Cylinder विकल्प पर जाएं.

SMS और WhatsApp से ट्रैकिंग कैसे करें?

  • आपके पास इंटरनेट या ऐप की सुविधा नहीं है, तो आप इन तरीकों से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं.
  • इंडेन (Indane)- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से REFILL लिखकर 7718955555 पर SMS भेजें.
  • भारत गैस (Bharat Gas)- LPG लिखकर 7715012345 पर SMS भेजें. आप 1800 22 4344 पर कॉल भी कर सकते हैं.
  • एचपी गैस (HP Gas)- HPGAS लिखकर 7903105555 पर SMS भेजें.

यह भी पढ़ें:- राशन लेने के लिए अब एक ही दुकान पर नहीं रहना होगा निर्भर, 1 से चावल तो दूसरी से ले सकते हैं गेहूं

लेखक के बारे में
img
नवीन  प्रजापत‍ि
सीनियर सब एडिटर
नवीन प्रजापति, वर्तमान में एनडीटीवी में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. हरियाणा के मूल निवासी हैं... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Cylinder, LPG Gas Cylinder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com