International Yoga Day 2026: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर 210 से ज्यादा भारतीय मिशन आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कर रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के मशहूर 'रेड रोड' से मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में PM मोदी ने कहा, 'आज का दिन ऐतिहासिक है, पूरा देश योग दिवस मना रहा है. योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा है. हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक योग की ऊर्जा देखने को मिल रही है.' अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 12वां संस्करण भारत और दुनिया भर में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के तहत मनाया जा रहा है. अकेले कोलकाता में ही एक साथ होने वाले योग सत्रों में लगभग 10 लाख लोगों के शामिल हो रहे हैं. ‘रेड रोड' पर राष्ट्रीय समारोह में लगभग 35,000 लोगों के शामिल हो रहे हैं. साल 2015 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के तौर पर मनाने के भारत के प्रस्ताव को अपनाया, तब से प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूरु, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम समेत कई जगहों पर इन आयोजनों की अगुवाई की है.
International Yoga Day LIVE UPdates
Yoga Day LIVE Coverage: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे किया योग का अभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरा देश आज योगमय नजर आ रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग योगाभ्यास करते नजर आ रहे हैं. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 47वीं बटालियन ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग का अभ्यास करके 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया.
#WATCH | Leh, Ladakh | 47th Battalion of the Indo-Tibetan Border Police celebrate the 12th annual Internation Day of Yoga by practicing on the banks of Pangong Tso.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
(Source: ITBP) pic.twitter.com/Dvft56YqeG
Yoga Day LIVE Updates: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जालंधर में किया योगाभ्यास
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया.
#WATCH | Jalandhar, Punjab: BJP National President Nitin Nabin performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga at Lovely Professional University in Jalandhar. pic.twitter.com/9rOT9KJti3
— ANI (@ANI) June 21, 2026
Yoga Day 2026 LIVE: योग को कैसे मिला अंतरराष्ट्रीय स्थान
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है.
- 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने योग के बारे में बात की.
- 11 दिसंबर 2014 को भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पेश किया.
- प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, रिकॉर्ड 175 देशों ने इसका समर्थन किया.
- इस प्रकार के किसी भी संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव के लिए सह-प्रायोजकों की संख्या (तब तक की) सबसे अधिक थी
- 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मंजूरी दी गई.
Yoga Day 2026 LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिलॉन्ग में किया योगाभ्यास
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शिलॉन्ग में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया.
#WATCH | Meghalaya | Defence Minister Rajnath Singh performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Shillong.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing' pic.twitter.com/1H91hzEg5y
Yoga Day 2026 LIVE: CM फडणवीस ने मुंबई में किया योग
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया.
#WATCH | Mumbai: Maharashtra CM Devendra Fadnavis performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Mumbai.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing' pic.twitter.com/LV9Yhz8BoW
यूपी के झांसी में योगाभ्यास करते CM योगी आदित्यनाथ
#WATCH | Jhansi: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Jhansi.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing' pic.twitter.com/XLzE0Th55a
'योग हमें जीवन को संतुलित तरीके से जीने की कला सिखाता है': कोलकाता में बोले PM मोदी
'योग हमें जीवन को संतुलित तरीके से जीने की कला सिखाता है': कोलकाता में बोले PM मोदी#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #PMModi #Kolkata pic.twitter.com/LdZodSkyLq
— NDTV India (@ndtvindia) June 21, 2026
12th International Yoga Day LIVE Updates: हिमवीरों ने पैंगोंग झील के किनारे किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर ITBP की 24वीं बटालियन ने पैंगोंग झील के किनारे लुकुंग पोस्ट पर एक योग सत्र आयोजित किया. स्वास्थ्य, सद्भाव और कल्याण का संदेश फैलाते हुए हिमवीरों, सेना के जवानों, स्थानीय ग्रामीणों और महाबोधि संस्थान के सदस्यों ने इसमें भाग लिया.
#WATCH | On the occasion of International Day of Yoga 2026, 24 Bn ITBP organised a yoga session at Lukung Post on the banks of Pangong Lake. Himveers, Army personnel, local villagers and members of the Mahabodhi Institute participated enthusiastically, promoting the message of… pic.twitter.com/qjUurPa4Hq
— ANI (@ANI) June 21, 2026
Yoga Day 2026 LIVE: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने दिल्ली में किया योग
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने दिल्ली में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया. इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है.
#WATCH | Delhi: Union Sports Minister Mansukh Mandaviya and actor Akshay Kumar participate in the 12th annual International Day of Yoga celebrations in Delhi.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing' pic.twitter.com/Kohqtp403r
Yoga Day 2026 LIVE: कोलकाता के रेड रोड पर 35 हजार लोगों के साथ योगा कर रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता के रेड रोड पर हो रहे योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. पीएम मोदी के साथ योगा करने के लिए यहां लगभग 35 हजार लोग जुटे हैं. यहा योगा कार्यक्रम आधे घंटे से ज्यादा चलेगा. इससे पहले पीएम मोदी ने बताया कि योगा पूरे विश्व को एक साथ जोड़ रहा है.
#WATCH | West Bengal | Prime Minister Narendra Modi performs Yoga on the occasion of the 12th International Day of Yoga in Kolkata.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
The theme for this year's Yoga Day is 'Yoga For Healthy Ageing'
(Video Source: DD News) pic.twitter.com/0ePO2eOI1U
Yoga Day 2026 LIVE: 'योग दिवस के मौके पर आज बंगाल में होना बहुत खास', PM मोदी
योग दिवस पर कोलकाता में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'योग दिवस के मौके पर आज बंगाल में होना बहुत खास है. बंगाल की यह पवित्र भूमि, जहां रामकृष्ण परमहंस जैसे संतों का आगमन हुआ, जहां से स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को योग से परिचित कराया. जहां लाहिड़ी महाशय जैसे महान योगियों ने योग परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, आज उसी धरती पर सामूहिक योग का अनुभव एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव दे रहा है.'
Yoga Day 2026 Celebrations LIVE: हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक योग की ऊर्जा... कोलकाता में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, "...भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्व में नॉर्थ-ईस्ट और बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक, पूरा देश योग की ऊर्जा से भरा हुआ लग रहा है. पूरा देश और दुनिया आपस में जुड़े हुए लग रहे हैं. यही योग की शक्ति है. योग सबको जोड़ता है, सबको एक साथ लाता है. इस मौके पर, मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया और पूरी मानव जाति को दिल से बधाई देता हूं. आज योग दिवस पर, मैं खास तौर पर बंगाल के लोगों की उस सफाई मुहिम के लिए तारीफ करना चाहता हूं, जो उन्होंने चलाई है. यह एक बहुत अच्छी पहल है.'
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Prime Minister Narendra Modi says, "The entire nation, world, seems connected. This is the power of yoga. Yoga connects everyone, brings everyone together. On this occasion, I extend my heartfelt greetings to the entire world, to the entire human… pic.twitter.com/wD9rRYWsSq
— ANI (@ANI) June 21, 2026
Yoga Day LIVE Coverage:'योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में PM मोदी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में PM मोदी ने कहा, 'आज का दिन ऐतिहासिक है, पूरा देश योग दिवस मना रहा है. योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा है. हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक योग की ऊर्जा देखने को मिल रही है.'
🔴#WATCH | कोलकाता के रेड रोड से PM मोदी LIVE https://t.co/NWKof2PcQt
— NDTV India (@ndtvindia) June 21, 2026
Yoga Day 2026 Celebrations LIVE: हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी: योगी आदित्यानाथ
योग दिवस के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने भारत की परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है और हम सभी के लिए एक ऐसा विजन पेश किया है, जिससे 140 करोड़ भारतीय दुनिया में गर्व के साथ आगे बढ़ सकें और 'विकसित भारत' के सपने को साकार कर सकें. आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री खुद हर साल अलग-अलग राज्यों में जाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं. यह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का मौका मिला है."
#WATCH | Jhansi | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath felicitated with a sapling on stage at the International Day of Yoga event organised at the Jhansi Fort Ground. pic.twitter.com/QnOHD0apWV
— ANI (@ANI) June 21, 2026
Yoga Day LIVE Updates: PM मोदी ‘रेड रोड’ पर योग दिवस पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' है. यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, भावनात्मक मजबूती में योग की भूमिका पर जोर देती है, जिससे जीवन बेहतर होता है.
#WATCH | West Bengal | Prime Minister Narendra Modi takes the stage at the 12th annual International Day of Yoga organised at the Red Road in Kolkata.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/RZuHV4gJ9O