India A vs Sri Lanka A Final: दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम हुए ऐतिहासिक फाइनल में भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया. भारत से मिले 378 के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 का स्कोर ही बना सकी. भारत की ओर से गेंदबाजी में विप्रज निगम और यश ठाकुर 3-3 विकेट लिए. श्रीलंका ए की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने 44 गेंद पर 52 और वानुजा सहान ने 62 रन की पारी खेली लेकिन इतने बड़े लक्ष्य के दबाव को श्रीलंकाई टीम झेल नहीं पाई. ( SCORECARD)
वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी, 29 गेंद पर खेली 94 रन
इससे पहले, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ए ने रविवार को ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ नौ विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सूर्यवंशी ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट में नया रिकॉर्ड कायम किया. उनकी तूफानी पारी में 10 चौके और आठ छक्के शामिल रहे. कप्तान तिलक वर्मा ने 90 गेंदों पर 67 रन की संयमित पारी खेलकर मध्यक्रम को मजबूती प्रदान की. भारत ए ने 25 ओवर तक दो विकेट पर 205 रन बना लिए थे, लेकिन रविन्दु फर्नांडो (72 रन देकर दो विकेट) और वानूजा साहन (39 रन देकर दो विकेट) की प्रभावी गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ए ने मैच में शानदार वापसी की. पारी के अंतिम चरण में भारत ए ने 51 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए. इसके बावजूद नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों में चार छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 39 रन बनाए और टीम का स्कोर 375 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, 454 की स्ट्राइक रेट से कूटे रन, लगाई लिस्ट ए की सबसे तेज फिफ्टी
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंडिया A: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर.
श्रीलंका A: निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत व्यासकांथ, दुलाज समुदिता, कुगाथास मथुलन.
India A vs Sri Lanka A: भारत की 66 रन से जीत
भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हरा दिया. भारत ए ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए थे जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 94 रन की पारी 29 गेंद पर खेली थी. भारत के 377 रन के जबाव में श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन ही बना सकी. विप्रज निगम और यश ठाकुर 3-3 विकेट लेने में सफल रहे.
श्रीलंका ए 311/10 (47.1 ओवर)
भारत ए 377/9 (50 ओवर)
India A vs Sri Lanka A Live Score: भारत जीत के करीब
भारतीय टीम को अब केवल 1 विकेट की दरकार है. श्रीलंका ए के 9 विकेट गिर गए हैं.
श्रीलंका ए 303/9 (45 ओवर)
India A vs Sri Lanka A Live Score: भारत जीत से दो विकेट गिरे
वानुजा सहान के रूप में आठवां विकेट गिरा, भारत अब जीत से केवल दो विकेट दूर है.
श्रीलंका 284/8 (41.4 ओवर)
India A vs Sri Lanka A Live Score: श्रीलका का सातवां विकेट गिरे
विजयकांत वियासकांत को अनुकूल रॉय ने कैच कराकर श्रीलंका ए को सातवां झटका दिया है. वियासकांत का कैच वैभव सूर्यवंशी ने लपका है. अब भारत को जीत के लिए केवल 3 विकेट की दरकार है.
श्रीलंका A 257/7 (37 ओवर)
India A vs Sri Lanka A Live Score: श्रीलंका के 6 विकेट गिरे
श्रीलंका ए के 6 विकेट गिर चुके हैं. भारतीय टीम को जीत के लिए केवल 4 विकेट की दरकार है. वानुजा सहान (42) और विजयकांत वियासकांत (38) क्रीज पर मौजूद हैं.
श्रीलंका ए - 248/6 (35 ओवर), टारगेट 378
India A vs Sri Lanka A Live Score: आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन में
श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. रविन्दु फर्नांडो को जाना होगा. तिलक वर्मा ने कैच किया. फर्नांडो का छोटा सा कैमियो रहा. आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और श्रीलंका मुश्किल में. फ्लाइटेड डिलीवरी थी और फर्नांडो ने इसे सीधे कवर के फील्डर के हाथों में खेल दिया. फर्नांडो इनफील्ड को क्लियर करने के लिए एलिवेशन नहीं पा सके. 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए.
20.2 ओवर: श्रीलंका ए 149/5
India A vs Sri Lanka A Live Score: सदीरा समरविक्रमा आउट
भारत को मैच का बड़ा विकेट मिला. सदीरा समरविक्रमा एक छोर से क्रीज पर जम चुके थे. अर्द्धशतक लगा चुके थे, लेकिन अशोक शर्मा ने भारत को उनका विकेट दिलाया. बैक ऑफ ए लेंथ डिलीवरी थी, समरविक्रमा ने इसे ऑफ-साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन लाइन के बहुत करीब थे, एक हल्का आउटसाइड-एज लगा और गेंद सीधे अशोक के हाथों में गई. श्रीलंका मुश्किल में है. समरविक्रमा 44 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए.
17.6 ओवर: श्रीलंका ए 128/4
India A vs Sri Lanka A Live Score: अर्द्धशतक की ओर सदीरा समरविक्रमा
सदीरा समरविक्रमा स्कोरबोर्ड चलाए हुए हैं और वो धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. पिछले ओवर से 5 रन आए हैं. सहन अराचिगे दूसरे छोर पर हैं और दोनों की कोशिश यहां पर श्रीलंकाई पारी को संभालने की होगी. भारत की नजर चौथे विकेट पर है. समरविक्रमा हर ओवर में बाउंड्री बटोर ले रहे हैं और वह रन रेट नहीं बढ़ने दे रहे हैं.
15.0 ओवर: श्रीलंक ए 110/3
India A vs Sri Lanka A Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता
भारत को यहां पर एक और सफलता मिली. यश ठाकुर ने अब नुवानिडू फर्नांडो का शिकार किया. मैच का तीसरा विकेट मिला उन्हें. विप्रज निगम ने कैच किया. श्रीलंका बड़ी मुश्किल में. यह कोई अच्छी डिलीवरी नहीं थी. फुल और एंगल से पैड्स पर आई गेंद, फर्नांडो ने इसे हवा में मारा दिया, लेकिन लॉन्ग लेग पर फील्डर के पास चली गई. गेंद बल्ले के निचले हिस्से में लगी. विप्रज ने बाउंड्री पर अच्छा कैच लिया. फर्नांडो अच्छा खेल रहे थे लेकिन उन्हें वापस जाना होगा.
9.3 ओवर: श्रीलंका ए 75/3
India A vs Sri Lanka A Live Score: पनप रही साझेदारी
नुवानीडू फर्नांडो और सादेरा समरविक्रमा संभल कर खेलते हुए साझेदारी बनाने का प्रयास कर रहे हैं. बैटिंग पावरप्ले के अंदर अब दो ओवर बाकी हैं. श्रीलंका का स्कोर 50 पार हो चुका है. पिछले ओवर महंगा रहा. 15 रन आए इससे. समरविक्रमा ने ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया, जबकि ओवर की पांचवीं गेंद पर फर्नांडो ने हवाई फायर किया.
8.0 ओवर: श्रीलंका ए 63/2
India A vs Sri Lanka A Live Score: श्रीलंका को दूसरा झटका
एक और विकेट. यश ठाकुर ने अब निरोशन डिकवेला को बोल्ड आउट किया,. यश ठाकुर ने दोनों इन फॉर्म ओपनर को पवेलियन भेजकर मैच भारत के पक्ष में लगभग सील कर दिया है. डिकवेला पारी की शुरुआत से ही बहुत ज़्यादा अग्रेसिव होने की कोशिश कर रहे थे और आखिर में उनका लेग स्टंप उखड़ गया. स्टंप पर डाली गई लेंथ डिलीवरी एंगल से आई और डिकवेला ने ज़ोरदार हिट करने की कोशिश की लेकिन कोई कनेक्शन नहीं मिला. उन्होंने अपने लिए थोड़ी ज़्यादा जगह बना ली और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा मिस करके लेग स्टंप पर जा लगी. मेज़बान टीम के लिए यह चेज़ अब और भी मुश्किल हो गया है. डिकवेला 17 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए.
4.1 ओवर: श्रीलंका ए 33/2
India A vs Sri Lanka A Live Score: श्रीलंका को पहला झटका
यश ठाकुर ने भारत को पहली सफलता दिलाई. अविष्का फर्नांडो को जाल में फंसाया. रुतुराज गायकवाड़ ने कैच किया. यह बड़ा विकेट हैं, क्योंकि फर्नांडो फॉर्म में चल रहे हैं. फील्ड प्लेसमेंट भी बहुत अच्छी थी. ठाकुर ने लेंथ पर हिट किया और उसे थोड़ा दूर रखा. फर्नांडो ने लाइन कवर नहीं की और क्रीज से एक पंच मार बैठे. गेंद गायकवाड़ के पास गई, जो शॉर्ट थर्ड पर बहुत अच्छे से खड़े थे. उन्होंने अच्छा कैच पकड़ा. टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा रन बनाने वाला प्लेयर आउट हो गया. भारतीय खिलाड़ी के लिए आधा मैच कंफर्म हो गया है.
2.6 ओवर: श्रीलंका ए 28/1
India A vs Sri Lanka A Live Score: सधी शुरुआत की कोशिश
निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने पहले दो ओवरों में 17 रन जोड़े हैं. दोनों संभल कर खेल रहे हैं. श्रीलंका के सामने पहाड़ सा लक्ष्य है. दोनों को ना सिर्फ मजबूत शुरुआत दिलानी होगी, बल्कि यह कोशिश करनी होगी कि रन रेट हाथ से ना निकल जाए.
2.0 ओवर: श्रीलंका ए 17/0
India A vs Sri Lanka A Live Score: श्रीलंका ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा
श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है.निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो की सलामी जोड़ी की नजरें टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होगी. भारत की कोशिश जल्द से जल्द श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने की होगी.
India A vs Sri Lanka A Live Score: श्रीलंका को 378 का लक्ष्य
ओवर की आखिरी गेंद पर अनुकूल रॉय आउट हुए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने अपना काम कर दिया है. इस ओवर से 24 रन आए, जबकि उससे पहले वाले ओवर में 15 रन आए. भारत ने इन दो ओवरों में वापसी तो अच्छी की है. अब गेंदबाजों को अपना काम करना होगा. वैभव ने जिस तरह से शुरुआत दिलाई थी, उससे लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से 400 का स्कोर पार कर जाएगी, लेकिन इसके बाद श्रीलंका ने अच्छी वापसी की है. मिडिल ओवरों में उसके गेंदबाजों ने रनों की गति को कम किया. लेकिन यह स्कोर हासिल करना श्रीलंका के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है.
50.0 ओवर: इंडिया ए 377/8
India A vs Sri Lanka A Live Score: भारत को आठवां झटका
विकेट गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है. विप्ररज निगम को जाना होगा. मोहम्मद शिराज ने कैच किया. भारत लगातार विकेट खो रहा है. एक बार फिर उन्होंने लगातार दो ओवर में विकेट गंवाए हैं - इस पारी में तीसरी बार. ऑफ स्टंप पर फुलिश गेंद पर निगम लेग-साइड पर रहे और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लॉफ्ट करने की कोशिश की. उन्होंने गेंद को जितना सीधा मारना चाहा था, उससे कहीं ज़्यादा सीधा मारा और शिराज लॉन्ग-ऑफ से अपनी बाईं ओर गए और अच्छा कैच लपका. विप्ररज 27 रन बनाकर आउट हुए.
India A vs Sri Lanka A Live Score: भारत को सातवां झटका
भारत को यहां पर सातवां झटका लगा है. निशांत सिंधु को जाना होगा. सिंधु बड़ा हिट लगाने की कोशिश में चूक गए. फर्नांडो ने अच्छा कैच किया. गेंद थोड़ी ज़्यादा फुल लेंथ थी और इसी वजह से सिंधु उसके नीचे नहीं आ सके. कोई टाइमिंग या एलिवेशन नहीं था, उन्होंने लॉन्ग-ऑन की तरफ़ सपाट शॉट मारा. सिंदूध 16 रन बनाकर आउट. अब ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया 350 भी नहीं पहुंच पाएगी.
India A vs Sri Lanka A Live Score: एक और विकेट गिरा
भारत को लगातार झटके लग रहे हैं. अब सूर्यांश शेडगे को जाना होगा. गायकवाड़ के बाद इस तरह आउट होने वाले दूसरे बैटर. भारत राह से भटक रहा है. छह विकेट गिर चुके हैं और 8.3 ओवर अभी भी बाकी हैं. लेग के आसपास फ्लाइटेड डिलीवरी, शेडगे स्वीप करने के लिए घुटनों के बल बैठे लेकिन बॉल नीचे गई और उनके बाएं बूट के पास गिरी, स्पिन होकर स्टंप्स से टकराई. बॉलर के लैंडिंग एरिया की वजह से थोड़ी रफ थी और इसी वजह से बॉल तेज़ी से स्पिन हुई. सूर्यांश 2 रन बनाकर आउट हुए.
41.3 ओवर: इंडिया ए 289/6
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: तिलक भी आउट
चलिए तिलक वर्मा भी आउट हुए. 60, 66, 23, 59 और आज 67. सभी मैचों में शुरुआत मिली. अर्द्धशतक लगाया, लेकिन इसे शतक में कन्वर्ट नहीं कर पाए. यह श्रीलंका के लिए बड़ा विकेट हैं. तिलक सेट थे, इंडिया के पास अभी 10 ओवर बाकी थे और वे चाहते थे कि उनका कप्तान अंत तक बैटिंग करें, लेकिन उन्हें जाना होगा. ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद, तिलक बैठ गए और स्लॉग स्वीप को मिडिल में नहीं कर पाए. टॉप-एज लगा और गेंद हवा में गई और डीप मिड-विकेट पर अविष्का के लिए यह एक आसान कैच था. एक बार फिर इंडिया ने दो ओवर के अंदर दो सेट बैटर खो दिए.
41.3 ओवर: इंडिया ए 285/5
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: कुमार कुशाग्र आउट
एक बल्लेबाज जिसने गियर बदलना चाहा, वो पवेलियन लौटे. रविन्दु फर्नांडो ने कुशाग्र को विकेट के आगे अपने जाल में फंसाया. मिडिल और लेग स्टंप की लेंथ पर गेंद पिच हुई और कुशाग्र रिवर्स स्वीप के लिए गए थे. लेकिन बैट नहीं लगा. गेंद पड़ने के बाद थोड़ा तेज आई, जिससे बैटर को रिवर्स स्वीप खेलने का मौका नहीं मिला. एक और बैटर स्टार्ट मिलने के बाद आउट हो गया, लेकिन इरादा सही था. भारत के पास विकेट हैं और उन्हें बाकी ओवरों में ज़्यादा से ज़्यादा विकेट लेने की ज़रूरत है.
39.1 ओवर: इंडिया ए 283/4
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: गियर बदले रहे भारतीय बल्लेबाज
चलिए लगता है कि भारतीय बल्लेबाज अब धीरे-धीरे गियर बदल रहे हैं. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं, जबिक उससे पहले वाले ओवर से 11 रन आए थे. 37वें ओवर में कुमार कुशाग्र ने दो चौके लगाए तो इस ओवर में एक और चौका लगाया. जबकि ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक ने छक्का लगाया. भारत का स्कोर 300 के करीब है और अभी 12 ओवर बाकी हैं. क्या भारत 400 के पार जा पाएगा?
38.0 ओवर: इंडिया ए 279/3
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: तिलक का अर्द्धशतक
तिलक वर्मा की फिफ्टी पूरी हुई. इस सीरीज का चौथा अर्द्धशतक है यह. 70 गेंदों में आई है. तिलक काफी स्लो खेल रहे हैं. भारत अगर ऐसे ही खेलता रहा तो टीम इंडिया 360 के आस-पास का स्कोर कर सकती है. पिछले ओवर से सिर्फ 2 रन आए हैं. यहां पर श्रीलंकाई गेंदबाजों की भी तारीफ करनी होगी जो भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं.
33.1 ओवर: इंडिया ए 244/3
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: तिलक अर्द्धशतक की ओर
गायकवाड़ के लौटने के बाद कुमार कुशाग्र आए हैं. दूसरे छोर पर तिलक वर्मा है. ऐसा लग रहा है कि बल्लेबाजों को अपना गियर बदलने की जरूरत है. क्योंकि वह काफी स्लो खेल रहे हैं. हालांकि, स्कोर 200 पार है, लेकिन वैभव के आउट होने के बाद से श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की है. पिछले ओवर से 5 रन आए हैं. तिलक को कोशिश करनी होगी कि कम से कम हर ओवर में एक बाउंड्री आए.
30.0 ओवर: इंडिया ए 231/3
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका लगा. गायकवाड़ को जाना होगा. बोल्ड हुए. उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या हुआ. श्रीलंकाई फील्डर्स की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया. किसी को कुछ पता नहीं चला. फुल डिलीवरी, एंगल से आई. गायकवाड़ थोड़ा हिले और गेंद से चूक गए. गेंद उनके पीछे गई और लेग-स्टंप पर लगी. इसके साथ ही तिलक और गायकवाड़ के बीच तीसके विकेट के लिए साझेदारी टूटी. गायकवाड़ खुद से निराश हैं, उन्हें स्टार्ट तो मिला लेकिन वे उसे कन्वर्ट नहीं कर पाए. रिप्ले से पता चलता है कि गेंद थाई पैड के नीचे से लगी और स्टंप्स पर लग गई. अनलकी तरीके से आउट हुए गायकवाड़. 51 गेंदों का सामना किया. पारी के दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया. 40 रन बनाकर आउट हुए.
27.3 ओवर: इंडिया ए 220/3
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: भारत का स्कोर 200 पार
भारत का स्कोर 200 पार हुआ. तिलक वर्मा अपनी फिफ्टी की तरफ है. गायकवाड़ भी क्रीज पर जम चुके हैं. वैभव ने जो शुरुआत दिलाई थी, उसको पूरा भुनाने का प्रयास करेंगे ये दोनों. पिछले ओवर से सिर्फ 2 रन आए हैं. बीते 5 ओवरों में 21 रन आए हैं. भारत का रन रेट अभी भी 7 से अधिक का है. हालांकि, दोनों गियर भी बदलने की ओर देख रहे होंगे.
25.0 ओवर: इंडिया ए 209/2
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: 20 ओवर पूरे
20 ओवर पूरे हो चुके हैं. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. तिलक और गायकवाड़ की कोशिश साझेदारी की है. सूर्यवंशी ने जिस कदर शुरूआत दिलाई है, उसने भारत को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर रखा है. भारत की कोशिश कम से कम 400 रन बनाने की होगी. जबकि श्रीलंका की कोशिश 350 से अदंर टीम इंडिया को रोकने की होगी. फिलहाल तिलक और गायकवाड़ की नजरें अपने पचासे पर हैं.
20.0 ओवर: इंडिया ए 188/2
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: भारत 150 पार
अभी सिर्फ 15 ओवर का खेल हुआ है और भारत का स्कोर 150 पार है. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट चुके हैं. 9.5 ओवर में 136 रन कूट लेने के बाद से भारत के रनों की गति कम हुई है. अभी क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा हैं और दोनों ही साझेदारी का प्रयास कर रहे हैं. वैभव ने जो शुरुआत दिलाई है, उससे भारत मजबूत स्थिति में है. श्रीलंकाई टीम की कोशिश जल्द से जल्द विकेट हासिल करने पर होगी. पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं.जबकि पिछले पांच ओवरों में 134 रन आए हैं. भारत का रन रेट अभी भी 10 से अधिक का है.
15.0 ओवर: इंडिया ए 153/2
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: भारत को दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका लगा. प्रियांश आर्य को जाना होगा. भारत के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं. व्यासकांत ने जबरदस्त कैच लिया. आर्य ने फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन शॉट लगाने में थोड़ा जल्दी हो गए और बाउंड्री काफी बड़ी थी. शॉट के पीछे काफी पावर नहीं थी. गेंद हवा में डीप बैकवर्ड स्क्वायर की तरफ ऊंची गई जहां फील्डर ने काफी जगह कवर की, सामने डाइव लगाई और एक अच्छा लो कैच पूरा किया. आर्य एक और शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाने से निराश होंगे. हालांकि, उन्होंने भी 29 गेंद खेली लेकिन रन बनाए हैं 39. यह कितना साधारण लगता है, क्योंकि वैभव ने इतनी ही गेंदों में 94 रन ठोके हैं.
9.5 ओवर: इंडिया ए 136/2
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: शतक से चूके वैभव
ओह...वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए हैं. उन्हें जाना होगा. एक बार फिर हवाई फायर का प्रयास था, लेकिन इस बार कनेक्शन नहीं हुआ. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली. फाइनल में जिस तरह से वैभव ने बल्लेबाजी की है, उसने भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया है. श्रीलंकाई कप्तान ने अपनी टीम के लिए काम कर दिया और सूर्यवंशी रिकॉर्ड शतक से चूक गए. स्पिनर की गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मिड-ऑफ के ऊपर से गेंद को आगे बढ़ाना चाहा, लेकिन गेंद सीधे फील्डर के पास चली गई. सूर्यवंशी ने अपना हेलमेट उतारा और तालियों के बीच मैदान छोड़ दिया. शतक से चूक हैं लेकिन एक ऐसी पारी खेली है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. वैभव ने 29 गेंदों का सामना किया, पारी के दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए.
8.5 ओवर: भारत 132/1
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: शतक की ओर वैभव
अभी सिर्फ 8 ओवर हुए हैं और वैभव अपने शतक की ओर हैं. उनका स्ट्राइक रेट 335 का है. लिस्ट ए का सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद इस युवा के निशाने पर अब सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी है. पिछले ओवर से सिर्फ 7 रन आए हैं. लेकिन उससे पहले सभी ओवरों में 10 से अधिक से रन आए हैं. वैभव सूर्यवंशी की पारी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. इस बल्लेबाज ने अपना काम कर दिया है. जिस पिच पर 277 का स्कोर कप्तान सेफ माना जा रहा था, उसी पिच पर वैभव ने सिर्फ 8 ओवरों में स्कोर 100 पार कर दिया है.
8.0 ओवर: इंडिया ए 123/0
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: 11 गेंदों में फिफ्टी
अभी सिर्फ 4 ओवरों का मैच हुआ है और भारत का स्कोर 100 के करीब है और यह वैभव सूर्यवंशी का जलवा है. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाई है. 5 चौके, 5 छक्के लगाए हैं उन्होंने. 454 के स्ट्राइक रेट से वैभव रन बना रहे हैं. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वैभव ने बल्ले से जवाब दिया है. ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियांश ने सिंगल लेकर वैभव को स्ट्राइक दी थी. इसके बाद वैभव ने आते ही चौका लगाया. इसके बाद लगातार गेंदों पर छक्का जड़ा और ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. इस ओवर से 25 रन आए हैं. वैभव ने अभी तक सिंगल नहीं लिया है और वो सिर्फ चौके-छक्के में डील कर रहे हैं.
4.0 ओवर: इंडिया ए 76/0
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: सूर्यंवशी ने दिखाए तेवर
वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद से तेवर दिखाए हैं. प्रियांश आर्य ने भारतीय पारी की पहली गेंद खेली, जिन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया और इसके बाद सिंगल लिया. इसके बाद स्ट्राइक पर आए वैभव ने पहली ही गेंद से तेवर दिखाए. उन्होंने शिराज के सिर के ऊपर से शॉर्ट खेला और चौका बटोरा. इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने हवाई फायर किया. गेंद बल्ले का टॉप एज लेकर थर्ड मैन की तरफ चौके के लिए गई.
1.0 ओवर: इंडिया ए 14/0
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: शुरू हुई भारत की बैटिंग
राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी आए. पहले भारत का नेशनल एंथम हुआ और उसके बाद श्रीलंका का. अब एक्शन का समय. प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी क्रीज पर आ चुकी है. मोहम्मद शिराज श्रीलंका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंडिया A: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर
श्रीलंका A: निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत व्यासकांथ, दुलाज समुदिता, कुगाथास मथुलन
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस
श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराचिगे ने इंडिया ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत पहले बल्लेबाजी करेगा. टॉस के दौरान श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि इस पिच पर शाम में बल्लेबाजी करना आसान होने वाला है. वहीं तिलक ने बताया कि 277 से 300 का कोई भी स्कोर इस पिच पर जीत के लिए काफी होगा. भारत के लिए आज अशोक डेब्यू कर रहे हैं. अंशुल को बाहर होने पड़ा है.
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: वैभव का आखिरी 'टेस्ट'
ट्राई सीरीज के बाद भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा है और उम्मीद है कि उस दौरे पर वैभव अपना डेब्यू करेंगे. ऐसे में यह अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले वैभव का आखिरी मुकाबला होगा. वैभव मौजूदा टूर्नामेंट में चार मैचों में 14, 44, 21 और 38 रनों की पारी खेल पाए हैं. आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 237.31 के शानदार स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 776 रन बनाने वाले बल्लेबाज के पास आज बड़ी पारी खेलकर उठ रहे सवालों को जवाब देने का मौका होगा. उनकी पारी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकती है.
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: आज फाइनल मुकाबला
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग पर. आज इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में ट्राई सीरीज का फाइनल खेला जा रहा है. यह मुकाबला कई मायनों में खास रहने वाला है. जब पिछली बार दोनों टीमें भिड़ीं थीं तो कई विवाद हुए थे. तिलक का अंपयार से बहस करना, सुपर ओवर और भारत की हार के बाद भारतीय और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच झड़प. आज दोनों ही टीमें बदला लेने के लिए बेकरार हैं.