विज्ञापन

खतरनाक हैं इजहार के मंसूबे, PFI के 'मिशन 2047' पर कर रहा था काम; आज फिर रिमांड मांग सकती है मध्य प्रदेश ATS

ATS की पूछताछ में इजहार ने बताया कि वह पाकिस्तानी टेरर ग्रुप से जुड़ा था और 'मिशन 2047' के लिए अपने साथियों के साथ काम कर रहा था.

खतरनाक हैं इजहार के मंसूबे, PFI के 'मिशन 2047' पर कर रहा था काम; आज फिर रिमांड मांग सकती है मध्य प्रदेश ATS
गिरफ्तार किया गया इजहार उल हक.

मध्य प्रदेश और बिहार की एटीएस टीमों ने गिरफ्तार किए संदिग्ध आतंकी इजहार उल हक के मंसूबे पड़े ही खतरनाक निकले हैं. वह पाकिस्तानी टेरर ग्रुप से जुड़कर पीएफआई के मिशन पर काम कर रहा था. आरोपी ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं. इजहार उल हक की आज रिमांड भी खत्म हो रही है तो एटीएस उसे भोपाल कोर्ट में पेश करेगी.

संदिग्ध आतंकी ने एटीएस को पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तानी टेरर ग्रुप से जुड़ा  था और 'मिशन 2047' के लिए अपने अन्य साथियों के साथ काम कर रहा था.  इनका मकसद पीएफआई के एजेंडे को वर्ष 2047 तक देश में लागू करना था. इजहार बिहार के मधुबनी से पकड़ा गया था. उसके तीन साथियों फराज, नईम और शाकिर मेव को ATS पहले ही रिमांड पर ले चुकी है.

ऐसे शुरू हुईं गिरफ्तारियां

12 जून को मध्य प्रदेश एटीएस ने भोपाल में गोपनीय ऑपरेशन चलाकर काजी कैंप इलाके में नन्हे बी की मस्जिद के पास से 35 साल के मोहम्मद फराज को गिरफ्तार किया था. इसकी भनक स्थानीय पुलिस को तक नहीं लगी थी. आरोप था कि वह विदेश की कट्टरपंथी सामग्री पढ़ रहा था. डिजिटल उपकरणों की जांच में कथित जिहादी साहित्य और पीडीएफ दस्तावेज मिलने का दावा किया गया.

जांच में पता चल गया कि वह किसी बड़े संगठित नेटवर्क का हिस्सा है. एजेंसियों को पता चला कि वह किसी ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान की तैयारी कर रहा था.

ऐसे पकड़ा गया नईम

फराज की गिरफ्तारी के अगले दिन एटीएस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र से नईम अब्दुल्ला कुरैशी (38) को गिरफ्तार किया. नईम और फराज ने देवबंद के एक मदरसे में साथ पढ़ाई की थी और नईम ने ही कथित तौर पर फराज को इस नेटवर्क से जोड़ा था. इसके बाद राजस्थान पुलिस के सहयोग से राजस्थान-हरियाणा सीमा से लगे अलवर जिले से मोहम्मद शाकिर मेव (34) को गिरफ्तार किया गया.

जब तीनों की गिरफ्तारी हुई तो जांच एजेंसियों को किसी संगठित मॉड्यूल के संकेत मिले. फिर जांच आगे बढ़ी तो बिहार से इजहार-उल-हक का गिरफ्तारी हुई.

इजहार निकला मॉड्यूल का 'अमीर'

मधुबनी (बिहार) के पंडौल थाना क्षेत्र के नौतोल सरिसबपाली गांव का निवासी इजहार एक स्थानीय मदरसे से जुड़ा हुआ है. एजेंसियों को उसकी गिरफ्तारी बहुत महत्वपूर्ण निकली. इजहार इस मॉड्यूल का 'अमीर' यानी वैचारिक मार्गदर्शक और संचालक था. उस पर आरोप है कि वह अलग-अलग राज्यों में लोगों की पहचान कर उन्हें कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने, उनकी ब्रेनवॉशिंग करने और कथित तौर पर उन्हें 'लोन वुल्फ' हमलों के लिए तैयार करने का काम कर रहा था.

ये भी पढ़ें- मधुबनी में ATS का सीक्रेट ऑपरेशन, आतंकियों का 'अमीर' गिरफ्तार, भोपाल लोन वुल्फ केस में NDTV की खोजी पड़ताल

लेखक के बारे में
img
हरप्रीत कौर रीन
संवाददाता
हरप्रीत कौर रीन मध्यप्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विश्वसनीयता और बेबाक पत्रकारिता का पर्याय हैं। खबरों की तह तक जाकर, बारीकियों और सच्चाई के साथ उ... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh ATS, Suspect Terrorist Arrest, Pakistani Agent Arrested, Pakistani Gangsters Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com