अगर आप ग्रेटर नोएडा में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रिसर्च सेंटर या किसी और संस्थान के लिए जमीन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने संस्थागत प्लॉटों की ई-ऑक्शन (ऑनलाइन नीलामी) योजना शुरू कर दी है. इसकी जानकारी GNIDA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर दी है. इस योजना के तहत इच्छुक संस्थाएं ऑनलाइन बोली लगाकर प्लॉट हासिल कर सकती हैं.
आज से शुरू हुए आवेदन
GNIDA के मुताबिक, इस योजना के लिए आवेदन और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 22 जून 2026 से शुरू हो चुका है. इच्छुक आवेदक 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पूरा प्रोसेस ऑनलाइन रखा गया है, जिससे लोग घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकें.
किन सेक्टरों में मिलेंगे प्लॉट?इस योजना के तहत ग्रेटर नोएडा के कई प्रमुख सेक्टरों में संस्थागत प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें म्यू (Mu), जेटा-1 (Zeta-1), बीटा-2 (Beta-2), एटा-1 (Eta-1) समेत अन्य सेक्टर शामिल हैं. ये इलाके तेजी से विकसित हो रहे हैं और यहां सड़क, बिजली, पानी जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
ई-ऑक्शन में कैसे करें आवेदन?- ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए आवेदकों को (https://gnida.etender.sbi) पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा.
- रजिस्ट्रेशन के दौरान जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे.
- साथ ही ऑनलाइन ब्रोशर में दी गई जानकारी के अनुसार प्रोसेसिंग फीस (पार्टिसिपेशन फीस) और ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट) ऑनलाइन जमा करनी होगी.
इन संस्थागत प्लॉटों के लिए मांगे गए हैं आवेदन
GNIDA की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार, इस ई-ऑक्शन स्कीम में अस्पताल, नर्सिंग होम, पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट और वोकेशनल ट्रेनिंग/शैक्षणिक संस्थानों के लिए कुल 9 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं.
| प्लॉट नंबर | सेक्टर | वर्गमीटर | उपयोग | आरक्षित कीमत |
| HO-02 | Mu | 10,005 | अस्पताल | ₹38,25,71,190 |
| HO/01 | Zeta-1 | 6,880 | अस्पताल | ₹27,65,89,760 |
| H.O-02 | Zeta-1 | 3,050 | अस्पताल | ₹14,94,56,100 |
| F-02 | P-5, Builders Area | 598 | हॉस्पिटल फैसिलिटी | ₹2,70,92,988 |
| 11 B | Beta-2 | 493.40 | नर्सिंग होम | ₹2,26,46,073 |
| N.H.-1 | Eta-1 | 5,167 | नर्सिंग होम | ₹21,80,47,400 |
| 85-86 | K.P.-5 | 4,002 | पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट | ₹12,14,92,000 |
| 204/3 | K.P.-5 | 840 | पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट | ₹2,61,35,760 |
| 53/3 | K.P.-5 | 1,065 | वोकेशनल ट्रेनिंग/शैक्षणिक संस्थान | ₹3,31,36,410 |
कहां मिलेगी पूरी जानकारी?
प्लॉटों का आकार, कीमत, आवेदन प्रक्रिया, नियम और शर्तों से जुड़ी पूरी जानकारी GNIDA की आधिकारिक वेबसाइट (www.greaternoidaauthority.in) और ई-टेंडर पोर्टल (https://gnida.etender.sbi) पर उपलब्ध है.
क्यों खास है यह योजना?#GNIDA invites applications for the Institutional Plot Allotment through e-Auction online (Bidding Scheme Code: INS01/2026) across Sectors Mu, Zeta-1, Beta-2, Eta-1 and more.
— Greater Noida Industrial Development Authority (@OfficialGNIDA) June 21, 2026
Registration window: 22.06.2026 to 13.07.2026.
For detailed Visit https://t.co/LvfbyKpqQJ pic.twitter.com/TeyECWm1HI
GNIDA के अनुसार, इन प्लॉटों की सबसे बड़ी खासियत इनकी लोकेशन है. कुछ प्लॉट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब हैं. इसके अलावा यहां से ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. एक्सप्रेसवे की बेहतर कनेक्टिविटी, आसपास मौजूद शैक्षणिक संस्थान, रिहायशी सेक्टर, कमर्शियल एरिया और आधुनिक सुविधाएं इस क्षेत्र को और खास बनाती हैं.
इस बात का रखें ध्यानप्राधिकरण ने कहा है कि ई-बिडिंग में हिस्सा लेने के लिए आवेदक के पास इंटरनेट कनेक्शन के साथ कंप्यूटर या लैपटॉप होना चाहिए. साथ ही GNIDA को किसी भी बोली को स्वीकार या अस्वीकार करने, या ई-ऑक्शन को रद्द और स्थगित करने का अधिकार होगा. ऐसे में जो संस्थाएं ग्रेटर नोएडा में अपना नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए यह योजना एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें- आपका LPG सिलेंडर कहां पहुंचा, बुकिंग के बाद सिलेंडर की लाइव लोकेशन मोबाइल पर, ऐसे देखें डिलीवरी स्टेटस और टाइम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं