विज्ञापन

बगावत के बीच विधानसभा में एकनाथ शिंदे ने उद्धव के विधायकों को टाइगर दिखाकर 'चिढ़ाया'

Eknath Shinde Operation Tiger: महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा 'ऑपरेशन टाइगर' की है. इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को एक विधायक ने टाइगर की छवि भेट की है. इस दौरान उद्धव ठाकरे गुट के विधायक प्रदर्शन कर रहे थे.

बगावत के बीच विधानसभा में एकनाथ शिंदे ने उद्धव के विधायकों को टाइगर दिखाकर 'चिढ़ाया'
महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा
मुंबई:

महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर की हलचल के बीच 22 जून से महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून शुरू हो रहा है. जहां सत्र शुरू होने से पहले ही एक दिलचस्प मामला देखने को मिला है. उद्धव ठाकरे गुट के विधायक महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन इस दौरान शिवसेना विधायक मुर्जी पटेल ने एकनाथ शिंदे को टाइगर की छवि भेट की है. खास बात यह है कि उद्धव गुट के विधायकों के विरोध प्रदर्शन के सामने एकनाथ शिंदे काफी देर तक टाइगर की यह छवि लेकर खड़े रहे. बता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव गुट के 6 लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं. जिसे 'ऑपरेशन टाइगर' कहा जा रहा है. 

एकनाथ शिंदे को भेट की टाइगर की छवि 

दरअसल, विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सत्ताधारी दल के नेता विधानसभा परिसर में बनी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे. यहां से जब एकनाथ शिंदे वापस लौट रहे थे. तभी शिवसेना विधायक मुर्जी पटेल ने उन्हें बाघ की एक प्रतिकृति भेंट की और उनका स्वागत किया. शिंदे काफी देर तक यह छवि हाथ में लिए रहे और अपनी पार्टी के विधायकों से चर्चा करते हुए दिखे. इस दौरान विपक्षी विधायक उनके सामने प्रदर्शन कर रहे थे. ऐसे में सत्र शुरू होने से पहले ही विधानसभा में हंगामा दिख रहा है. जिससे 10 जुलाई तक चलने वाले विधानसभा के सत्र में भी हंगामे के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के भाजपा विधायक ने उठाया सवाल- पहले ही बहुमत, अब और विधायक लाने की क्या जरूरत

महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा में 'ऑपरेशन टाइगर'

महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर' चर्चा में है. विपक्ष का कहना है कि सत्ताधारी महायुति गठबंधन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के 6 लोकसभा सांसदों को  'ऑपरेशन टाइगर' के जरिए अपने पक्ष में लाने की कोशिश में जुटा है. खास बात यह है कि एकनाथ शिंदे ने भी हाल ही में ऑपरेशन टाइगर को लेकर कहा था कि यह पूरा होगा. ऐसे में महाराष्ट्र विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा होने की संभावना बन रही है. 

लोकसभा में भी बढ़ेगी एकनाथ शिंदे की ताकत

अगर उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद एकनाथ शिंदे के साथ आते हैं. तो लोकसभा में भी उनकी पार्टी की ताकत बढ़ेगी. फिलहाल लोकसभा में शिवसेना के 7 सांसद हैं. लेकिन अगर उद्धव गुट के 6 सांसद और जुड़ते हैं तो यह संख्या 13 हो जाएगी. ऐसे में शिंदे की पार्टी एनडीए के प्रमुख सहयोगियों में और ऊपर आ जाएगी. वह चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल के बराबर पहुंच जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट: 17 में से 16 सीटों पर महायुति का कब्जा, नासिक में बागी ने बिगाड़ा शिंदे का खेल

लेखक के बारे में
img
अभिषेक सुरेशकुमार अवस्थी
रिपोर्टर
अभिषेक अवस्थी ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजनीति क... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eknath Shinde, Eknath Shinde And Uddhav Thackeray, Operation Tiger 6 MPs Marked Absent, Operation Tiger By Eknath Shinde, Operation Tiger Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com