विज्ञापन

लखनऊ वालों के खुशखबरी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सुबह 3 घंटे तक एंट्री फ्री, 8 बजे के बाद लगेगा इतने का टिकट

लखनऊ के बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में मॉर्निंग वॉकर्स और योग करने वालों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क कर दिया गया है. सुबह 5 बजे से 8 बजे तक कोई टिकट नहीं लगेगा, जबकि 8 बजे के बाद आम दर्शकों को प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 15 रुपये का टिकट लेना होगा. 

लखनऊ वालों के खुशखबरी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सुबह 3 घंटे तक एंट्री फ्री, 8 बजे के बाद लगेगा इतने का टिकट
लखनऊ राष्ट्र प्रेरणा स्थल
X- @LkoDevAuthority

लखनऊ में रहने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब लखनऊ के बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सुबह की सैर पर जाने वाले आम नागरिकों और फिटनेस प्रेमियों को प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ेगा. यहां मॉर्निंग वॉक और योग करने के लिए लोगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सुबह के निश्चित समय के लिए एंट्री को पूरी तरह फ्री कर दिया है, जिससे सेहतमंद जीवनशैली अपनाने वालों को सीधा फायदा मिलेगा. हालांकि, तय समय के बाद यहां जाने के लिए पहले की तरह टिकट शुल्क देना होगा.

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जारी किया आदेश

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक मॉर्निंग वॉक और योग करने वाले नागरिकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क कर दिया गया है. सुबह 8 बजे के बाद घूमने आने वाले आम दर्शकों के लिए पूर्व निर्धारित 15 रुपये का प्रवेश शुल्क लागू रहेगा.

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशेष पहल और स्थानीय निवासियों की मांग पर यह बड़ा फैसला लिया गया है. 65 एकड़ में फैले इस विशाल राष्ट्र प्रेरणा स्थल में जाकर आप सुबह की शांत और सेहतमंद फिजाओं का लुत्फ बिना किसी टिकट के उठा सकते हैं.

इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आदेश जारी कर दिए गए हैं. सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं. इस व्यवस्था से नागरिकों को बेहतर एवं सुगम वातावरण में स्वास्थ्य सम्बंधी गतिविधियां करने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें:- राशन लेने के लिए अब एक ही दुकान पर नहीं रहना होगा निर्भर, 1 से चावल तो दूसरी से ले सकते हैं गेहूं

लेखक के बारे में
img
नवीन  प्रजापत‍ि
सीनियर सब एडिटर
नवीन प्रजापति, वर्तमान में एनडीटीवी में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. हरियाणा के मूल निवासी हैं... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow, Rashtra Prerna Sthal In Lucknow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com