- दिल्ली एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की आज अहम बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी
- 30 मिनट में एनसीआर, न्यू नोएडा समेत 8 स्मार्ट सिटी और एनसीआर से 5 जिले बाहर करने पर चर्चा होगी
- दिल्ली एनसीआर में यूपी, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के अभी 24 जिले शामिल हैं
NCR Draft Regional Plan 2041: दिल्ली में आज 42वीं एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की अहम बैठक होने वाली है. इसमें एक प्रस्ताव एनसीआर का दायरा 100 किलोमीटर तक सीमित करने का प्रस्ताव भी आएगा. हरियाणा के पानीपत, चरखी दादरी, जींद समेत 5 जिले एनसीआर से बाहर हो सकते हैं. हरियाणा सरकार ने इसके लिए प्रस्ताव दिया है. दिल्ली से 100 किमी के दायरे तक एनसीआर क्षेत्र सीमित हो सकता है. बैठक में दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं. विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे 42वीं एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक शुरू होगी.
एनसीआर के भविष्य और क्षेत्रीय विकास को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.
क्या है एनसीआर के 100 किलोमीटर का नया नियम?
एनसीआर का दायरा अभी 24 जिलों में दिल्ली की सीमा से करीब 150 से 175 किलोमीटर दूर तक फैला हुआ है. इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई जिले भी शामिल हैं. एनसीआर का मुख्य दायरा दिल्ली के राजघाट से केवल 100 किलोमीटर के हवाई दायरे तक ही सीमित करने की बात है. इस 100 किमी के दायरे के बाहर के क्षेत्रों को मुख्य एनसीआर से अलग कर दिया जाएगा.
हरियाणा के इन 5 जिलों पर असर
एनसीआर में सबसे बड़ा हिस्सा हरियाणा का 14 जिले का है. नए 100 किलोमीटर के नियम के कारण हरियाणा का एनसीआर क्षेत्र 25,327 वर्ग किमी से घटकर सिर्फ 10,546 वर्ग किमी रह जाएगा. यानी करीब 60% की कटौती होगी.
एनसीआर के कौन से 5 जिले
- करनाल (Karnal): यह दिल्ली से करीब 120-121 किमी दूर है, जो नए दायरे से पूरी तरह बाहर हो जाता है.
- महेंद्रगढ़ (Mahendragarh): दिल्ली से करीब 112-113 किमी दूर होने के कारण यह भी लगभग पूरी तरह बाहर हो जाएगा.
- जींद (Jind): दिल्ली से इसकी दूरी 103-115 किमी है, जिससे इसकी तहसीलें दायरे से बाहर चली जाएंगी.
- पानीपत (Panipat): यह दिल्ली से 88-95 किमी की बॉर्डरलाइन पर है. इसका मुख्य शहर तो बच सकता है, लेकिन जिले का एक बड़ा हिस्सा 100 किमी के पार निकल जाता है.
- भिवानी (Bhiwani):दिल्ली से 107-108 किमी दूर होने के कारण इसकी केवल कुछ नजदीकी तहसीलें ही एनसीआर में बच पाएंगी.
एनसीआर में कितने जिले
उत्तर प्रदेश में मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और राजस्थान में अलवर, भरतपुर ने लचीला रुख अपनाया है कि अगर उनकी कोई तहसील आंशिक रूप से भी 100 किमी के भीतर है तो उसे शामिल रखा जाए. हरियाणा सरकार ने खुद यह सख्त शर्त रखी है कि केवल वही तहसीलें एनसीआर में रहेंगी जो पूरी तरह इस 100 किमी के दायरे के अंदर आती हैं.
ये भी पढ़ें - नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन भी बनेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं