विज्ञापन

राशन लेने के लिए अब एक ही दुकान पर नहीं रहना होगा निर्भर, 1 से चावल तो दूसरी से ले सकते हैं गेहूं

वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत लाभार्थी अब अपनी सुविधानुसार अलग-अलग दुकानों से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं. आप अपने हिस्से का गेहूं और चावल अपनी पसंद की किसी भी सरकारी उचित मूल्य की दुकान से ले सकते हैं.

राशन लेने के लिए अब एक ही दुकान पर नहीं रहना होगा निर्भर, 1 से चावल तो दूसरी से ले सकते हैं गेहूं
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
File Photo

राशन लेने के लिए लंबी कतारें, बायोमेट्रिक फेल होना या पूरा राशन न मिलना, ये समस्याएं अब आम हो गई हैं, लेकिन अब सरकार ने इन परेशानियों का बड़ा समाधान निकाल लिया है. नई व्यवस्था के तहत अब आप किसी एक राशन दुकान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग दुकानों से भी राशन ले सकेंगे यानी अब कहीं से गेहूं तो कहीं से चावल लेना भी संभव है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. इसकी जानकारी खुद केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने दी है.

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने राशन वितरण व्यवस्था को लेकर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि राशन वितरण व्यवस्था को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार 'एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड' One Nation One Ration Card (ONORC) योजना चला रही है. इसके तहत पात्र लाभार्थी अपने कोटे का अलग-अलग हिस्सा जैसे एक दुकान से चावल और दूसरी से गेहूं अपनी सुविधानुसार देश के किसी भी कोने से प्राप्त कर सकते हैं.

यह सुविधा बिल्कुल वैसे ही काम करती है जैसे आप किसी भी एटीएम से अपनी सुविधानुसार पैसे निकालते हैं. One Nation One Ration Card (ONORC) - ठीक वैसे ही आप अलग-अलग उचित मूल्य की दुकानों से अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकते हैं.

Nation One Ration Card के फायदे

वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके जरिए देश के प्रवासी मजदूर और उनके परिवार भारत में कहीं भी, किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से अपने हिस्से का रियायती अनाज प्राप्त कर सकते हैं. लाभार्थी अब अपने मूल स्थान की भौगोलिक सीमा से बंधे नहीं हैं. बायोमेट्रिक और आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से वे देश के किसी भी कोने में राशन का लाभ उठा सकते हैं. इस डिजिटल प्रणाली से डुप्लीकेट या फर्जी राशन कार्डों की पहचान आसान हो गई है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में हेराफेरी रुकती है.

यह भी पढ़ें:- नमो भारत ट्रेन के आनंद विहार स्टेशन पर मिलेगी स्काईवॉक की सुविधा, एक साथ मेट्रो, रेल और बस तक पहुंचना होगा आसान 

लेखक के बारे में
img
नवीन  प्रजापत‍ि
सीनियर सब एडिटर
नवीन प्रजापति, वर्तमान में एनडीटीवी में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. हरियाणा के मूल निवासी हैं... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
One Nation One Ration Card, ONORC, Ration Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com