विज्ञापन

हार्दिक चूके, बुमराह की वापसी, कोहली को शर्त के साथ मौका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. बुमराह की 3 साल बाद वापसी हुई है जबकि, कोहली की भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी.

हार्दिक चूके, बुमराह की वापसी, कोहली को शर्त के साथ मौका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
India ODI Squad vs England

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए रविवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. जैसा की पहले दावा था- हार्दिक पांड्या को स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. विराट कोहली टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं, लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा रहे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, जिन्होंने चेपॉक में शतक लगाया था, टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. हर्षित राणा की वापसी हुई है. बुमारह को भी 15 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है. बाकी लगभग वही खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया था. 

बुमराह-अक्षर की वापसी

जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए आराम दिया गया था, उनकी टीम में वापसी हुई है. बुमराह करीब 3 साल बाद भारत के लिए कोई वनडे खेलेंगे. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2023 वर्ल्ड कप फाइनल खेला था और उसके बाद से वह इस फॉर्मेट में भारतीय जर्सी में नहीं दिखे हैं. वहीं अक्षर को अफगानिस्तान के खिलाफ आराम दिया गया था. अब उनकी वापसी हुई है.

जायसवाल-प्रिंस यादव ड्रॉप

इसके अलावा गुरनूर बरार, जिन्होंने अपनी पेस से सबको प्रभावित किया है, उन्हें टीम में बरकरार रखा गया है. प्रिंस यादव को ड्रॉप किया गया है. सबसे हैरान करने वाला फैसला जायसवाल को लेकर हुआ है. जायसवाल ने शानिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया था. लेकिन 24 घंटे नहीं हुए हैं और वो वनडे टीम से ड्रॉप हो गए है. सिराज भी जगह नहीं बना पाए हैं.

सवाल रोहित शर्मा को लेकर थे, जो अफगान टीम के खिलाफ 14, 48 और 79 रनों की पारी खेली पाए थे. लेकिन कप्तान गिल ने स्पष्ट किया था कि रोहित अभी उनके ओपनिंग पार्टनर रहने वाले हैं. बता दें, शुभमन गिल की अगुवाई में भारत 14 जुलाई को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेलेगा. उसके बाद 16 जुलाई और 19 जुलाई को सोफिया गार्डन्स और लॉर्ड्स में मैच होंगे. 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.

यह भी पढ़ें: वैभव ने बरपाया ऐसा कहर, 900 पहुंचा भारत का प्रोजेक्टेड स्कोर, फैंस के उड़े होश

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में काटा गदर, 29 गेंदों में ठोके 94, शतक ही नहीं इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी चूके

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com