विज्ञापन

पैसा डबल करने के झांसे में न आएं ? जानिए फ्रॉड से बचने के लिए दिल्ली पुलिस के 5 अहम टिप्स 

दिल्ली पुलिस ने निवेश से जुड़ी धोखाधड़ी से बचने के लिए गाइडलाइन जारी की है. इसमें कहा गया है कि शेयर बाजार या चिटफंड के नाम पर मोटी कमाई का लालच देने वाले ठगों से सावधान रहें. जानिए आरबीआई के नियम, चेक करने का सही तरीका और कैसे पहचानें फर्जी कंपनियों का ट्रैप.

पैसा डबल करने के झांसे में न आएं ? जानिए फ्रॉड से बचने के लिए दिल्ली पुलिस के 5 अहम टिप्स 
पैसा डबल करने का दावा पड़ सकता है भारी: दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
NDTV

Investment Scam Alert:  आजकल कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में लोग आसानी से साइबर अपराधियों और फर्जी वित्तीय कंपनियों के जाल में फंस जाते हैं. दरअसल, कम समय में मूलधन दोगुना या तिगुना करने के लुभावने वादे असल में एक बड़ा ट्रैप हो सकता है. 

ऐसे में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने निवेशकों को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी स्कीम जो असाधारण रूप से ज्यादा रिटर्न देने का वादा करती है, वह धोखाधड़ी हो सकती है. इसलिए वित्तीय नुकसान से बचने के लिए निवेश करने से पहले RBI की गाइडलाइंस और कंपनी की पूरी पड़ताल करना बेहद जरूरी है.

कहां और कैसे लगाएं पैसा?

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक किसी भी संस्थान में अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई लगाने से पहले कुछ बुनियादी बातों का ध्यान जरूर रखना बेहद जरूरी है, ताकि आपके साथ किसी तरह का फ्रॉड न हो. इसके लिए नीचे बताए गए नियमों को जरूर फॉलो करें. 

  • भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से तय ब्याज दरों से ज्यादा ब्याज देने का वादा करने वाली स्कीम्स संदिग्ध होती हैं. केवल वही निवेश सुरक्षित माने जाते हैं जो RBI से रजिस्टर्ड बैंकों या रजिस्टर्ड NBFCs में किए जाते हैं. 
  • किसी भी प्रकार का भुगतान नकद में करने के बजाय हमेशा चेक या अधिकृत डिजिटल बैंकिंग के जरिए ही करें.
  • हाथ से लिखी कच्ची रसीद स्वीकार न करें. हमेशा संस्था की सील और हस्ताक्षर वाली आधिकारिक और पक्की रसीद ही लें.

यह भी पढ़ें- एक-दो रुपये के शेयर से करोड़पति बनने का देख रहे हैं सपना, तो जान लें ये 5 बातें, वरना डूब जाएगी गाढ़ी कमाई

चिटफंड और प्राइवेट कंपनियों में निवेश से पहले जरूर करें चेक

दिल्ली ने पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में लोगों से अपील की है कि अगर आप किसी चिटफंड या प्राइवेट कमेटी में पैसा लगा रहे हैं, तो नीचे बताई गई जानकारियों की पड़ताल जरूर करें. 

  • चिटफंड कमेटी के रजिस्ट्रेशन, स्कीम की अवधि, कुल राशि और सदस्यों की संख्या की जानकारी रजिस्ट्रार ऑफ चिट फंड्स से वेरीफाई करें.
  • कंपनी या कमेटी के लीगल डाक्यूमेंट्स रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक करें.
  • सुनिश्चित करें कि संस्थान की तरफ से विधिवत एंट्री वाली पासबुक दी जा रही है और मार्जिन मनी को रजिस्ट्रार के पास जमा कराया गया है.
  • कंपनी के मैनेजमेंट की विश्वसनीयता, उनका पुराना बैकग्राउंड और कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है, इसकी जानकारी जरूर निकालें.

यह भी पढ़ें- अब 500 रुपये के नकली नोटों की टुचकियों में होगी पहचान, जान लीजिए RBI की ये सीक्रेट फीचर्स

यह भी पढ़ें-  IPO Listing के पहले ही दिन कमाना चाहते हैं मोटा मुनाफा? तो जानिए निवेश से पहले किन बातों का रखें ख्याल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyber Crime, Delhi Police Alert, Financial Safety, Investment Scam, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com