विज्ञापन

अब 500 रुपये के नकली नोटों की टुचकियों में होगी पहचान, जान लीजिए RBI की ये सीक्रेट फीचर्स

Fake 500 Notes: बाजार में 500 रुपये के नकली नोटों की बढ़ते चलन को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. जानिए 500 रुपये के असली नोट में छिपे माइक्रो लेटरिंग फीचर्स, महात्मा गांधी की ऐनक और शॉल पर लिखे सीक्रेट्स और बिना इंटरनेट काम करने वाले MANI App के बारे में. 

अब 500 रुपये के नकली नोटों की टुचकियों में होगी पहचान, जान लीजिए RBI की ये सीक्रेट फीचर्स
नकली नोटों पर RBI का अलर्ट: चंद सेकंड में ऐसे पहचानें असली 500 रुपये का नोट.
NDTV
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 रुपये के असली नोट की पहचान करने के लिए सरल और सटीक तरीकों की जानकारी दी है.
  • नोट के शॉल की सिलवटों पर बारीक अक्षरों में भारत और INDIA लिखा होता है जो नकली नोट से अलग पहचान है.
  • गांधी जी के चश्मे के फ्रेम पर बहुत छोटे अक्षरों में RBI लिखा होता है जो नोट की प्रामाणिकता दर्शाता है.

Currency Identification Tips : बाजार में खरीदारी के वक्त कैश लेनदेन के दौरान नकली नोट (Fake Currency Notes) मिलने का खतरा हमेशा बना रहता है. जैसे-जैसे नकली नोट छापने के तरीके एडवांस हो रहे हैं, वैसे-वैसे आम जनता का सतर्क रहना और भी जरूरी हो जाता रहा है. 

ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोगों को वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए 500 रुपये के असली नोट की पहचान करने के आसान और सटीक तरीके बताए हैं. अगर आप भी 500 रुपये का नोट लेते समय झिझकते हैं, तो नोट में मौजूद सिक्योरिटी फीचर्स को ध्यान से देखकर कुछ ही सेकंड में असली और नकली का फर्क को आसानी से समझ सकते हैं. 

बहुत ही काम के हैं ये तीन छुपे हुए राज

Latest and Breaking News on NDTV
कैश लेन-देन के दौरान 500 रुपये का नोट लेते वक्त कुछ सेकंड का समय निकालकर सुरक्षा बिंदुओं जैसे चश्मे पर RBI, शॉल पर भारत/INDIA को जरूर चेक करें. थोड़ी सी सतर्कता आपको किसी भी बड़े आर्थिक नुकसान और ठगी से बचा सकती है. 

गांधी जी के चश्मे और शॉल में छिपे हैं खास शब्द

500 रुपये के नोट में कई सुरक्षा धागे और वाटरमार्क होते हैं, लेकिन RBI ने माइक्रो लेटरिंग यानी बेहद बारीक अक्षरों में लिखे शब्दों पर खास जोर दिया है. इन छोटे शब्दों को सामान्य प्रिंटिंग मशीनों से हूबहू छापना लगभग नामुमकिन होता है. लिहाजा, अब 500 रुपये का नोट लेने से पहले नीचे बताए गए तीन फीचर्स को चेक कर लेंगे, तो कभी भी नकली नोटों के सौदागरों के जाल में नहीं फंसेंगे. हालांकि, इन अक्षरों को देखने के लिए आपको थोड़ा ध्यान से देखना होगा, लेकिन यह आपके नोट के असली होने का सबसे पक्का सबूत है.

  • शॉल की सिलवटों पर: 500 रुपये के असली नोटों में महात्मा गांधी की फोटो में उनके शॉल के फोल्ड यानी सिलवटों के पास बारीक अक्षरों में भारत और INDIA लिखा होता है.
  • चश्मे के फ्रेम पर: गांधी जी के चश्मे के फ्रेम के ऊपर ध्यान से देखने पर बेहद छोटा RBI लिखा हुआ दिखाई देता है.
  • बाईं तरफ का माइक्रो टेक्स्ट: नोट के बाईं ओर बारीक प्रिंटिंग में RBI500INDIA दर्ज होता है.

MANI App से करें नोटों की पहचान

अगर आपको नोट देखते समय कोई भ्रम या संदेह होता है, तो आरबीआई ने दृष्टिबाधित लोगों की सुविधा के लिए नोट पहचानने के लिए एक ऑफिसियल  MANI मोबाइल ऐप डेवलप किया है, जो  एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से फ्री में उपलब्ध है. किसी भी राशि के नोट को पहचानने के लिए ऐप खोलकर जैसे ही आप अपने फोन के कैमरे से नोट को स्कैन करेंगे, तो ऐप तुरंत नोट के मूल्य की जानकारी दे देता है. MANI ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होती. यह ऑफलाइन मोड में भी काम करता है और अगर नोट थोड़ा पुराना, मुड़ा हुआ या गंदा भी है, तब भी यह उसे पहचान लेता है. 

यह भी पढ़ें- मकान मालिक अचानक बढ़ा दे किराया या खाली कराए घर, तो जान लें अपने ये कानूनी अधिकार

आरबीआई के आधिकारिक पोर्टल और ऐप की मदद से कोई भी आम नागरिक आसानी से असली और जाली नोट का फर्क समझ सकता है. दरअसल, रोजमर्रा की जिंदगी में खरीदारी या किसी भी नकद लेन-देन के दौरान 500 रुपये का नोट लेते वक्त कुछ सेकंड का समय निकालकर इन सुरक्षा बिंदुओं जैसे चश्मे पर RBI, शॉल पर भारत/INDIA को जरूर चेक करें. थोड़ी सी सतर्कता आपको किसी भी बड़े आर्थिक नुकसान और ठगी से बचा सकती है. 

यह भी पढ़ें- एक-दो रुपये के शेयर से करोड़पति बनने का देख रहे हैं सपना, तो जान लें ये 5 बातें, वरना डूब जाएगी गाढ़ी कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI News, Fake Currency, 500 Note, MANI App RBI, Personal Finance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com