विज्ञापन

'KYC अपडेट करें' SMS के जरिए हो रही है ठगी, लिंक पर क्लिक करने से पहले फेक मैसेज को पहचानें

KYC अपडेट को लेकर बैंक, LPG, राशन कार्ड, क्रेडिट कार्ड की ओर से मैसेज आते हैं. लेकिन इस तरह के मैसेज में फर्जी मैसेज भी भेजे जा रहे हैं, जिसके जरिए लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं. लेकिन फेक मैसेज को की आप पहचान कर सकते हैं.

'KYC अपडेट करें' SMS के जरिए हो रही है ठगी, लिंक पर क्लिक करने से पहले फेक मैसेज को पहचानें
KYC मैसेज से हो सकता है फ्रॉड
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

मौजूदा समय में KYC अपडेट करने को लेकर काफी सारे मैसेज आपके मोबाइल पर आ रहे होंगे. बैंक अकाउंट, LPG, राशन कार्ड से लेकर EPFO और अन्य चीजों से जुड़े KYC अपडेट के मैसेज आते रहते हैं. लेकिन अब इस तरह के KYC मैसेज के जरिए साइबर ठग धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. इसलिए अगर आपके मोबाइल पर किसी भी तरह का KYC अपडेट करने को लेकर SMS, WhatsApp जैसे मैसेज आते हैं तो आप इस पर क्लिक करने से पहले सावधान हो जाएं. क्योंकि KYC के नाम पर इस में फर्जी लिंक हो सकता है.

ठग KYC का मैसेज भेजते हैं, जिसमें बैंक अकाउंट को बंद करने या सर्विस ब्लॉक करने की चेतावनी भेजते हैं. वहीं मैसेज के साथ लिंक भी भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करते ही आपसे ठगी होने के चांस होते हैं. इसलिए आपके पास ऐसे मैसेज आएं तो आप उस पर क्लिक करने से पहले फेक मैसेज की पहचान कर सकते हैं.

लिंक देखकर कर सकते हैं फेक मैसेज की पहचान

जब आपके पास KYC अपडेट करने के SMS आते हैं तो अगर आप लिंक को देखेंगे तो आपको फेक मैसेज की पहचान हो जाएगी. क्योंकि यह असली मैसेज से अलग होते हैं. लिंक में आपको वेबसाइट के नाम गलत दिख सकते हैं. यह अलग और छोटे दिखते हैं. उसके URL को आप पढ़  सकते हैं. उसमें जरूर आपको अलग सा दिखेगा जो आपको शायद ही बैंक या किसी KYC के मैसेज में दिखा होगा.

मैसेज का लैंग्वेज भी होता है अलग

KYC मैसेज के साथ आपको डराने वाले कंटेंट या लैंग्वेज यूज किये जा रहे हैं तो यह फेक मैसेज होता है. अगर आपसे कहा जा रहा है कि KYC नहीं कराने से आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा. या आपकी सर्विस बंद कर दी जाएगी. इसके साथ आपसे किसी तरह का बैंक डिटेल पूछा जा रहा है. या लिंक पर क्लिक कर बैंक की जानकारी देने कह रहा है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है. 

अगर आपको बैंक, LPG, राशन कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड या अन्य किसी सेवा से संबंधित अपडेट आए तो आप तुरंत संबंधित सेवा के कस्टमर केयर से बात कर जानकारी ले सकते हैं. या उसके बारे में पुष्टि कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः 

ग्रेच्युटी को लेकर SC का बड़ा फैसला, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए नियोक्ता जिम्मेदार नहीं, जानें नियम

1 अक्टूबर से Bank से जुड़ा नियम क्या-क्या बदलने वाला है? चेक कर लें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KYC FRAUD, KYC Update, KYC Cyber Fraud, KYC Update Fraud, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com